{"_id":"6133cc9b8ebc3e887a34d36a","slug":"now-ndc-will-be-issued-in-24-hours-not-in-10-days-corporation-commissioner-rohtak-news-rtk6229955156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 10 दिन में नहीं, 24 घंटे में जारी होगा एनडीसी : निगमायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 10 दिन में नहीं, 24 घंटे में जारी होगा एनडीसी : निगमायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब लोगों को नगर निगम से नो ड्यूज सर्टिफिकेट (एनडीसी) लेने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। निगम ने 10 दिन इंतजार की अवधि खत्म कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन के 24 घंटे में निगम की तरफ से एनडीसी जारी कर दी जाएगी। इसके लिए डीएमसी (उप निगम आयुक्त) को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
नगर निगम से एनडीसी लेने के लिए शहरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। तमाम शिकायतों के बाद भी लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। ऐसे में नगर निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने सख्ती कर दी और उप निगम आयुक्त हरदीप सिंह को एनडीसी की जिम्मेदारी सौंप दी। निगम आयुक्त के आदेश के बाद उप निगम आयुक्त ने लंबित एनडीसी की 1923 फाइलों का निस्तारण कर दिया। इसका परिणाम यह रहा कि शनिवार को ऑनलाइन आए आवेदनों के अलावा एक भी एनडीसी लंबित नहीं थी। इसके बाद नगर निगम आयुक्त ने कहा कि अब एनडीसी के लिए लोगों को 10 दिन नहीं सिर्फ 24 घंटे इंतजार करना होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लोगों को किसी के भी पास जाने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन आवेदन आने पर त्वरित गति से एनडीसी जारी की जाएगी। निगम आयुक्त ने बताया कि अभी तक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 10 दिन तक एनडीसी के लिए इंतजार करने के लिए कहा जाता था, जो खत्म कर दिया है। अब आवेदन आने के 24 घंटे में एनसीडी जारी की जा रही है। उप निगम आयुक्त की देखरेख में सारा काम किया जा रहा है। शनिवार को अवकाश के दिन भी निगम कार्यालय ने एनडीसी जारी की है।