फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   now industries in 32 block without clu

32 ब्लॉकों में लगेंगे उद्योग, सीएलयू भी नहीं चाहिए

Fri, 13 Nov 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 13 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
now industries in 32 block without clu
विश्वकर्मा जयंती पर महम में प्रदेशस्तरीय सम्मेलन में पहुंचे सीएम मनोहर
विज्ञापन
लाल खट्टर ने कहा कि सरकार ने 32 ब्लाक चुने हैं, जहां उद्योग लगाए जाएंगे। इन ब्लॉकों में उद्योग लगाने के लिए सीएलयू की भी जरूरत नहीं होगी। प्रदेश सरकार ऐसे उद्योगों के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने में लगी है। दावा किया कि 50 हजार युवाओं को विभिन्न विभागों में जल्द ही नौकरी मिलेगी, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।

सीएम ने कहा कि नई उद्योग नीति के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के 32 ब्लाक चिंहित किए गए हैं। इन ब्लाकों में कोई भी व्यक्ति उद्योग लगा सकता है, जिसके लिए सीएलयू की कोई जरूरत नहीं है। सरकार ने फैसला लिया है कि किसान की अनुमति के बिना उसकी जमीन नहीं ली जाएगी। उद्योग स्थापित करने वाले को खुद किसान से जमीन खरीदनी होगी। ऐसे 10 उद्योगों के साथ एमओयू हो चुका है।

उद्योग में अनुसूचित जाति के स्थानीय व्यक्ति को नौकरी दिए जाने का 36000 रुपये और अन्य स्थानीय व्यक्ति को नौकरी दिए जाने पर 30 हजार रुपये सरकार की ओर से उद्योग को मिलेंगे। दावा किया कि नई उद्योग नीति के तहत सरकार का प्रदेश के 4 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने का लक्ष्य है और एक लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है।

दुनिया के पहले आविष्कारक थे विश्वकर्मा
सीएम ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के प्रथम आविष्कारक थे। विश्वकर्मा की शिल्पकला निर्माण की प्रक्रिया के बिना आज की दुनिया की कल्पना नहीं की जा सकती थी। विश्वकर्मा के मार्गदर्शन से ही कारीगर सूई से लेकर हवाई जहाज तक बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed