फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now children of Chandol village will go to school in roadways bus instead of walking, bus service started

Rohtak News: अब पैदल नही रोडवेज बस में स्कूल जाएंगे चांदोल गांव के बच्चे, शुरू हुई बस सेवा

Wed, 10 Apr 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 10 Apr 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Now children of Chandol village will go to school in roadways bus instead of walking, bus service started
गांव ढाकला में ​स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में के बच्चों के लिए सरकारी बस
झज्जर। चंदोल गांव के 60 बच्चे तीन किलोमीटर दूर पैदल चलकर ढाकला गांव के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने जाते हैं। बच्चों को रोज तीन किमी पैदल जाना और आना पड़ता था इस वजह से अभिभावक भी परेशान थे। खासतौर पर लड़कियों को लेकर उनकी चिंता अधिक थी। अभिभावक, कॉलेज प्रशासन और ग्राम पंचायत बस सुविधा शुरू कराने के लिए काफी समय से प्रसासरत थी जिसमें अब सफलता मिल गई है। परिवहन विभाग ने बच्चों के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू दी है।
विज्ञापन


विद्यालय के प्राचार्य वेदप्रकाश ने बताया कि चांदोल गांव से कक्षा एक से 12वीं तक लगभग 60 से ज्यादा छात्र-छात्राएं गांव ढाकला के राजकीय मॉडल स्कूल में पढ़ने के लिए आते हैं। कॉलेज मुख्य मार्ग से हटकर है इसलिए यहां बस सुविधा का अभाव है। संसाधान न होने की वजह से यह बच्चे पैदल ही आते जाते हे। गर्मी, सर्दी, बरसात में उनको आने-जाने में बहुत दिक्कतें आ रही थी। तीन किलोमीटर लंबा रास्ता कई जगह से सुनसान भी है। ऐसे में अभिभावक रास्ते में अनहोनी को लेकर भी चिंतित रहते थे। खासतौर पर लड़कियों को लेकर अधिक चिंता थी।
विज्ञापन

इस विकट समस्या को लेकर विद्यालय के प्राचार्य और विद्यालय की एसएमसी के प्रधान रविंद्र द्वारा चांदोल गांव के सरपंच से बस लगवाने के बारे में बातचीत की गई। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना को भी इससे अवगत कराया और उनका मार्गदर्शन लिया गया। बस की व्यवस्था के लिए हरियाणा रोडवेज के जनरल मैनेजर को मॉडल संस्कृति स्कूल के प्राचार्य ने प्रार्थना पत्र लिखा गया। गांव चांदोल के सरपंच जीत सिंह प्रार्थना पत्र के साथ जनरल मैनेजर से मिले और बच्चों के लिए बस की व्यवस्था के लिए प्रार्थना की। गांव ढाकला के सेवानिवृत अध्यापक सुरेंद्र की इस विषय में विशेष भूमिका रही। सभी का संयुक्त प्रयास रंग लाया और बच्चों के लिए बस की सुविधा हो गई। रोडवेज की बस रोजाना स्कूल समय पर बच्चों को गांव से लेकर स्कूल जाएगी और अवकाश के बाद वापस गांव लाकर छोड़ेगी। विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश ने बताया कि बस सुविधा शुरू होने से गांव चांदोल के सभी बच्चे, अभिभावक स्कूल के अध्यापक सभी खुश हैं। इससे बच्चों को आने जाने की सुविधा के साथ-साथ विद्यालय की छात्र संख्या में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस के चालक-परिचालक का किया स्वागत
रोडवेज बस सेवा शुरू होने पर प्राचार्य वेद प्रकाश ने विद्यालय स्टाफ, एसएमसी के प्रधान, सेवानिवृत्त अध्यापक सुरेंद्र तथा गांव के लोगों के साथ मिलकर गांव चांदोल के सरपंच ने बस के ड्राइवर का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। अभिभावकों ने कहा कि सरकारी बस होने से बच्चे भी सुरक्षित रहेंगे। चालक का कहना था कि बच्चों को स्कूल छोड़ने पर भी वह भी प्रसन्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed