फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   now alivated road will be on road

एलिवेटेड ट्रैक को मिली मंजूरी, रेल बजट में दौड़ेगी गाड़ी

Mon, 08 Feb 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 08 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
now alivated road will be on road

शहर में बनने वाले एलिवेटेड रोड के लिए बजट जारी होने के बाद अब एलिवेटेड ट्रैक के लिए भी जल्द ही पैसा मंजूर हो जाएगा। इस बार रेल बजट में एलिवेटेड ट्रैक के लिए बजट जारी होने की पूरी उम्मीद है। इसके अलावा शहर में सीएनजी पाइप लाइन बिछाने का काम भी जल्द शुरू होने वाला है। विधायक मनीष ग्रोवर ने रविवार को मानसरोवर कॉलोनी में आयोजित अभिनंदन समारोह में यह जानकारी दी।

 

उन्होंने कहा कि रोहतक-पानीपत रेलवे लाइन पर डबल फाटक से सेक्टर-6 तक एलिवेटेड ट्रैक बनाने के काम को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। प्रयास कर रहे हैं कि रेल बजट में एलिवेटेड ट्रैक के लिए बजट की घोषणा कर दी जाए। इस काम पर लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे और बजट का प्रावधान होते ही इसका काम शुरू करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रेलवे ट्रैक से लोगों को जाम से काफी राहत मिलेगी, क्योंकि शहर में तीन रेलवे फाटक हैं। उनके बंद होने से जाम लग जाता है। एलिवेटेड ट्रैक बनने से ट्रेन शहर के ऊपर से निकल जाएगी। 

सीएनजी पाइप लाइन का काम भी जल्द शुरू होगा

विज्ञापन

विधायक मनीष ग्रोवर ने कहा कि शहर में सीएनजी पाइप लाइन का काम भी जल्द शुरू होने जा रहा है। इसके लिए मार्च में टेंडर निकाल दिए जाएंगे। इस लाइन के माध्यम से पूरे शहर को सीएनजी उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही शहर में चलने वाले ऑटो में भी सीएनजी का प्रावधान किया जाएगा। इसके लिए ऑटो चालकों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत विभिन्न बैंको से लोन दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोहतक शहर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

जून तक शुरू होगा पीजीआई का ट्रामा सेंटर

विधायक ने कहा कि पिछले दिनों ही पीजीआई को 100 करोड़ रुपये का बजट दिलवाया गया है। पीजीआई का निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर जून तक चालू हो जाएगा और इसके लिए विभिन्न श्रेणी के लगभग 1300 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि आगामी माह के अंत में एमआरआई व सीटी स्कैन आदि सभी सुविधाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली रोड पर इंडस पब्लिक स्कूल के सामने चंडीगढ़ के सेक्टर-17 की तर्ज पर मार्केट का निर्माण किया जा रहा है और अप्पू घर भी मंजूर हो गया है। इसके लिए जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड से जोड़ा जाएगा कच्चा बेरी रोड 

विधायक के अनुसार अंबेडकर चौक से पुराना बस स्टैंड तक एलिवेटेड रोड बनाने का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा, जिसमें कच्चा बेरी रोड भी जोड़ा जाएगा। रोहतक में नगर निगम की ओर से 100 करोड़ से भी अधिक राशि के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। काठ मंडी को शहर से बाहर ले जाने और ट्रांसपोर्ट नगर का काम भी किया जा रहा है। विधायक ने कॉलोनी वालों की सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। 

'

ये रहे मौजूद

इस दौरान वार्ड के पार्षद अशोक खुराना, जोगेंद्र सैनी, धीरज चावला, धर्मेंद्र गुगलानी, गिरीश बजाज, बलदेव मिगलानी, अजय निझावन, किला रोड के प्रधान बिट्टू सचदेवा, आशू खुराना, अंकुर अरोड़ा, भूषण चुघ, दिनेश टक्कर, प्रदीप सपड़ा, राजेश लूंबा, इंद्रजीत धींगडा, विकास बिरमानी, बिशंभर आहूजा, प्रवीन बहल, अमन धींगडा, राजीव धींगडा, तिलक धींगडा और प्रवीन मखीजा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed