{"_id":"a1bb05a0df4ea3d327fd08ddd6d62939","slug":"now-again-apdation-for-m-ed-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले था बीएड रिजल्ट का इंतजार, अब पड़ेगी दोहरी मार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले था बीएड रिजल्ट का इंतजार, अब पड़ेगी दोहरी मार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 07 Nov 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
लंबे इंतजार बाद एमडीयू ने बीएड का रिजल्ट तो जारी कर दिया, लेकिन इसके साथ अब एमएड में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। एमएड के एडमिशन के लिए ऑनलाइन फार्म जमा करा चुके विद्यार्थियों को अब फिर से अपना बीएड का रिजल्ट अपडेट करना होगा।
एमडीयू प्रशासन ने एमएड के ऑनलाइन फार्म भरने केे लिए पहले 22 सितंबर अंतिम तिथि रखी थी। बीएड का रिजल्ट जारी नहीं होने के कारण इसे बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दिया गया था, लेकिन फिर भी बीएड का रिजल्ट जारी नहीं हो सका। यूनिवर्सिटी ने तर्क दिया था कि बीएड का रिजल्ट भले जारी न हो, लेकिन छात्र एमएड के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में भारी संख्या में विद्यार्थियों ने एमएड के ऑनलाइन फार्म भर दिए। अब लंबे इंतजार के बाद बीएड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक, जिन छात्रों ने एमएड का फार्म भरा है उन्हें बीएड रिजल्ट वाले कॉलम को दोबारा से अपडेट करना होगा। इसके बाद ही उनकी एडमिशन की प्रक्रिया मानी जाएगी। दोबारा फार्म अपडेट करने में विद्यार्थियों का समय भी बर्बाद होगा और पैसा भी। हालांकि फार्म अपडेट करने के लिए अभी तक कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
19 नवंबर है री-अपीयर की अंतिम तिथि
परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि जून 2015 में आयोजित बीएड की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम के आधार पर रि-अपीयर फार्म भरने वाले विद्यार्थी अपने कॉलेज के माध्यम से 19 नवंबर तक ऑनलाइन फार्म जमा करा सकते हैं, जबकि एमएड के एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों का शेड्यूल क्या रहेगा, यह एकेडमिक ब्रांच तय करेगी।