फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now a fine of one thousand rupees will be imposed for not applying mask

अब मास्क नहीं लगाने पर एक हजार रुपये लगेगा जुर्माना

Tue, 23 Feb 2021 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Now a fine of one thousand rupees will be imposed for not applying mask
कुछ राज्यों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने पर जिला प्रशासन ने सोमवार को सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है। उपायुक्त ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने वालों से एक हजार रुपये जुर्माना वसूलने के आदेश दिए हैं। पुलिस अब हेलमेट ही नहीं मास्क को लेकर भी जुर्माना लगाएगी। वहीं, बुधवार को कोरोना के बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए बैठक बुलाई गई है, जिसमें कोरोना काल के दौरान तैनात किए ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को बुलाया गया है। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने तीन राज्यों में कोरोना के मामले फिर से लगातार मिलने को लेकर एहतियातन कदम उठाने का फैसला लिया है। इसके चलते सोमवार को एडीसी महेंद्र कुमार के साथ बैठक करके तय किया सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं लगाने वालों से 500 रुपये नहीं बल्कि एक हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। मास्क नहीं लगाने पर एक हजार रुपये जुर्माना लगाने के फैसले की जानकारी पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा को दी गई। उपायुक्त ने बताया कि कोरोना दोबारा से पैर नहीं पसारे, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाने का फैसला लिया गया है। पुलिस हेलमेट ही नहीं बल्कि मास्क नहीं लगाने वालों से भी जुर्माना वसूल करेगी। बुधवार अथवा वीरवार को कोरोना काल में एरिया के हिसाब से तैनात किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की बैठक बुलाई है। इसमें उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जरूरी कदम उठाने के बाबत दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने बताया सार्वजनिक स्थल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जन स्वास्थ्य विभाग के बिल अथवा शिकायत केंद्र, बिजली निगम के बिल जमा केंद्र, पार्कों आदि में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। कार्यालयों में आने वालों को भी मास्क लगाना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed