फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now 5 days a week the certificates of Divyang will be made

Rohtak News: अब सप्ताह में 5 दिन बनेंगे दिव्यांगों के प्रमाण पत्र

Thu, 06 Jul 2023 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Now 5 days a week the certificates of Divyang will be made
रोहतक। दिव्यांग जनों के लिए राहत भरी खबर है। अब इन्हें अपने प्रमाण पत्र के लिए एक निश्चित दिन भीड़ के रूप में नहीं आना होगा। इनकी सुविधा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सप्ताह में पांच दिन दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाना सुनिश्चित किया है। इसके लिए जिले में सेक्टर तीन स्थित पॉलीक्लीनिक पर पांच कार्य दिवस पर शिविर लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने सभी जिलों के सिविल सर्जन को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सोमवार से शुक्रवार तक दिव्यांग बोर्ड लगाया जाए। दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए उन्हें सुविधा मुहैया कराते हुए सप्ताह में पांच दिन शिविर लगाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए फिजिशियन, ईएनटी सर्जन, आई सर्जन, ऑर्थो सर्जन व साइकेट्रिक चिकित्सा विशेषज्ञों की ड्यूटी का रोस्टर जल्द तैयार कर जारी किया जाएगा। सिविल सर्जन कार्यालय यह रोस्टर मुख्यायल भेज कर बोर्ड का लगाना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेश ने दिव्यांग बोर्ड सप्ताह में पांच लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते सोमवार से शुक्रवार को कार्यदिवस में शिविर लगाए जाएंगे। इससे दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाना सरल होगा।
विज्ञापन

डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed