फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Notice to 300 property tax defaulters of Municipal Corporation

Rohtak News: नगर निगम के 300 प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को नोटिस

Fri, 10 Jan 2025 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Notice to 300 property tax defaulters of Municipal Corporation
नगर निगम चालू वित्त वर्ष में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का टारगेट हासिल नहीं कर पा रहा है। लक्ष्य हासिल करने के लिए 300 के करीब प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों को नोटिस भेजा गया है, क्योंकि नौ माह में नगर निगम केवल 22 करोड़ रुपये ही जमा कर सका है। लक्ष्य 31 मार्च तक 35 करोड़ रुपये का है। वीरवार को निगम आयुक्त ने अधिकारियों के साथ टैक्स रिकवरी को लेकर बैठक में समीक्षा की और सीलिंग की कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर निगम ने साल 2024-25 के बजट में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का टारगेट 35 करोड़ रुपये रखा था, लेकिन निगम उसे हासिल करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है, क्योंकि तीन साल से शहर के लोग प्रॉपर्टी आईडी में मिल रही त्रुटियों से परेशान हैं। इस कारण टैक्स भी जमा नहीं हो रहा है। चुनावी साल में रिकवरी बढ़ाने के लिए सरकार ने 30 सितंबर तक बकाया पर पूर्ण ब्याज माफी व चालू वित्त वर्ष के टैक्स को स्वयं प्रमाणित करने पर 15 प्रतिशत की छूट दे रखी थी। इसके बावजूद लोग टैक्स जमा नहीं करवा सके, क्योंकि सर्वे कंपनी ने प्रॉपर्टी टैक्स के रिकाॅर्ड में व्यापक त्रुटियां छोड़ दीं। इससे लोगों की प्रॉपर्टी आईडी में गड़बड़ी हो गई। कहीं मोबाइल नंबर गलत तो कहीं नाम व क्षेत्र गलत कर दिया गया। नगर निगम लगातार तीसरे साल प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में पीछे चल रहा है। 2022-23 में 55 करोड़ का टारगेट रखा था, लेकिन निगम 36 करोड़ रुपये की रिकवरी ही कर सका। 2023-24 में 36 करोड़ का टारगेट रखा, लेकिन 26 करोड़ ही वसूली हो सकी। अब 35 करोड़ का टारगेट रखा है, लेकिन वसूली 22 करोड़ के करीब ही पहुंची है।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी बढ़ाने के लिए अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी है। बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजे गए हैं। टैक्स जमा न करवाने वालों के खिलाफ सिलिंग अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मेंद्र सिंह, आयुक्त नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed