फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nothing gets deleted on social media; post information thoughtfully: ASP

सोशल मीडिया पर कोई चीज डिलीट नहीं होती, सोच-समझकर डालें जानकारी : एएसपी

Thu, 25 Sep 2025 05:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 25 Sep 2025 05:42 AM IST
विज्ञापन
Nothing gets deleted on social media; post information thoughtfully: ASP
03. अमर उजाला की ओर से महिला पुलिस थाने में आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। एएसपी प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर डाली गई कोई भी जानकारी डिलीट करने बाद भी खत्म नहीं होती। ऐसे कई उपाय हैं, जिनके जरिये इन्हें निकाला जा सकता है। लिहाजा, यहां फोटो या निजी जानकारी सोच-समझकर ही डालें। इसका कोई गलत इस्तेमाल भी कर सकता है।
बुधवार को एएसपी प्रतीक अग्रवाल ने यह सलाह अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महिला थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम में आमंत्रित शहीद कैप्टन दीपक शर्मा पीएमश्री मॉडल संस्कृति राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को दी। छात्राओं ने थाने की गतिविधियों को भी जाना।
विज्ञापन

एएसपी ने कहा कि पुलिस की समाज में छवि डरावनी है। हकीकत में ऐसा नहीं है। ऐसी धारणा तोड़ने में दोस्त पुलिस जैसे आयोजन बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। आज की यही जरूरत भी है। यहां महिला थाने में कई बार पुलिस की वर्दी के बजाय आम कपड़ों में ही पीड़ितों से बात की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें थाने बुलाने के बजाय उनके घर जाकर शिकायत पूछी जाती है। थाने भी पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस और साफ-सुथरे हो चुके हैं। यहां 24 घंटे पुलिस मदद के लिए मिलती है। डीएसपी दिलीप सिंह ने भी छात्राओं को सोशल मीडिया पर गैरजरूरी अकाउंट बनाने से बचने की सलाह दी।
बाल विवाह निषेध अधिकारी करमेंदर कौर ने घरेलू हिंसा और पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी। शिक्षक डॉ. नीलम ने कहा कि वह पहली बार थाने आई हैं। यहां कई बातें सीखने को मिलीं। पुलिस का दोस्ताना अंदाज अच्छा लगा। इस मौके पर शिक्षक सुनील दहिया, पीएसआई भारती भी मौजूद रहीं।
-------------

छात्राओं ने पूछे सवाल...
अक्सर कुछ लड़के सड़क पर आते-जाते फब्तियां कसते हैं। उन पर किस तरह की कार्रवाई होगी। -शहनाज
गलत कमेंट करना अपराध है। इसे सहने के बजाय शिक्षक या परिवार को बताएं। हमें सूचना दें। पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी।
---
सोशल मीडिया पर कोई हमारी फोटो लगाकर गलत इमेज बनाए तो क्या करें। - सिमरन
जैसे ही कोई ऐसा करे, तुरंत स्क्रीनशॉट लेकर पुलिस को शिकायत करें। आरोपी का पता लगाकर कार्रवाई करेंगे। वैसे, सोशल मीडिया से जितना दूर रहें, उतना अच्छा है।

-----

शीला बाईपास के पास कूड़ा डालने से पशु जुट जाते हैं। इससे सड़क हादसे होते हैं। - अनामिका
नगर निगम कूड़ा उठाता है लेकिन आम लोगों को भी वहां कूड़ा नहीं डालना चाहिए। कूड़ा नहीं होगा तो पशु नहीं आएंगे। हादसे भी रुकेंगे।
---------
साइबर क्राइम करने वालों के पास हमारी डिटेल कहां से आती है- सिमरन
साइबर ठग इसकी जानकारी ऑनलाइन पेमेंट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुटा लेते हैं। बैंकों के एजेंटों से भी फोन नंबर खरीद लेते हैं।
------
18 साल से कम उम्र में न करें शादी
एएसपी प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि कई लड़कियां 18 साल से पहले शादी कर लेती हैं। इससे उनका शारीरिक विकास रुक जाता है। स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। 18 साल से कम उम्र में किसी की शादी देखें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इससे उसका जीवन बच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed