फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Not Sukhvindra, the accused wanted to kill Ravindra, four arrested including a soldier from Palgarh

Rohtak News: सुखविंद्र नहीं, रवींद्र की हत्या करना चाहते थे आरोपी, पालगढ़ से फौजी सहित चार गिरफ्तार

Wed, 26 Apr 2023 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Not Sukhvindra, the accused wanted to kill Ravindra, four arrested including a soldier from Palgarh
रोहतक। जिम संचालक हत्याकांड में पुलिस ने सेना के जवान सहित चार आरोपियों को पालगढ़ (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी वंश गुलिया ने खुलासा किया कि रवींद्र उसकी परिजनों के सामने शिकायत कर देता था। इसके चलते रवींद्र पर फायरिंग की। गोलियां सुखविंदर व उसके मामा को भी लग गई। गले में गोली लगने से सुखविंदर की पीजीआई में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

एएसपी मेधा भूषण ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 17 अप्रैल को श्रीराम नगर कालोनी निवासी रवींद्र ने शिकायत दी थी कि उसका अशोक चौक पर जिम है। रात करीब साढ़े 10 बजे भाई सुखविंदर व मामा बलवान के साथ कार में सवार होकर घर जा रहा था। रास्ते में सुनारिया रोड पर बाल्टी फैक्ट्री के पास सनसिटी निवासी वंश गुलिया अपने साथियों के साथ आया और उनकी कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पिछली सीट पर बैठे सुखविंदर को गले, हाथ व सिर में गोली लगी। जबकि रवींद्र व बलवान भी घायल हो गए। तीनों को परिजनों ने पीजीआई में दाखिल कराया, जहां सुखविंदर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिवाजी कालोनी थाने में हत्या का केस दर्ज किया। बाद में एसपी ने जांच सीआईए टू को सौंप दी। सीआईए टू ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को एक सप्ताह बाद गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

..........
रवींद्र से नाराज था वंश गुलिया, बोला-मेरी कर देता था परिजनों को शिकायत
पूछताछ में वंश गुलिया ने बताया कि वह तीन साल से जिम में जा रहा है। साथ ही दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते हैं। रवींद्र उसकी माता-पिता को शिकायत कर देता था। इस बात को लेकर कहासुनी भी हुई थी। वारदात की रात वे रवींद्र को सबक सिखाने गए थे, लेकिन सुखविंदर को ज्यादा गोलियां लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी सेना का जवान, दूसरा कार छीनने में रहा है आरोपी
एएसपी मेधा भूषण ने बताया कि हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी 18 वर्षीय वंश निवासी सनसिटी व 22 वर्षीय अनुज निवासी इस्माईला 12वीं पास हैं। जबकि 29 वर्षीय अजय उर्फ कमांडो निवासी शास्त्री नगर सेना का जवान है और जम्मू में ड्यूटी है। चौथा आरोपी 22 वर्षीय विशाल उर्फ विशू निवासी अनंतपुरम सोसाइटी नजदीक जींद चौक बीए अंतिम वर्ष का छात्र है। आरोपी अनुज के खिलाफ वर्ष 2021 में गाड़ी छीनने का मामला दर्ज किया गया था। इस केस में आरोपी फिलहाल जमानत पर आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed