बराला बाोले, प्रो. वीरेंद्र तो मात्र मुखौटा, आकाओं को भी नहीं बख्शेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश को जलाने के पीछे कौन सी ताकतें थीं, यह काफी हद तक सामने आ चुका है। कांग्रेस पदाधिकारी प्रो. वीरेंद्र सिंह तो मात्र मुखौटा हैं, अभी आकाओं तक पहुंचना बाकी है। प्रदेश में हिंसा भड़काने वाले किसी भी चेहरे को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो।
यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने महम की महाजनान धर्मशाला में कही। वे बृहस्पतिवार को जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान मारे गए मदीना और भराण गांव के युवाओं के परिजनों को सांत्वना देने के बाद यहां पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश वासी अफवाह पर ध्यान न देते हुए सामाजिक समरसता बनाए रखें। प्रदेश सरकार उत्पात से आर्थिक नुकसान उठाने वाले व्यापारी वर्ग को आर्थिक मदद करेगी। इसके लिए टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है। इस दौरान कई व्यक्तियों ने प्रदेशाध्यक्ष को पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर हुई लापरवाही के बारे में बताया। इस अवसर पर भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा, राजवीर आर्य, राजेश बेडवा, सत्यवीर भराण और सत्यवीर राठी मौजूद रहे।