{"_id":"65eff7c35391ad03f40cfaff","slug":"not-getting-possession-of-my-own-plot-for-15-years-rohtak-news-c-17-roh1020-379371-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 15 साल से अपने ही प्लॉट पर नहीं मिल रहा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 15 साल से अपने ही प्लॉट पर नहीं मिल रहा कब्जा
Tue, 12 Mar 2024 12:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:05 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। गांव करौथा का एक परिवार पिछले 15 साल से अपने ही प्लाॅट पर कब्जा पाने के लिए लघुसचिवालय के दफ्तरों में भटकने के लिए मजबूर है। पीड़ित को कहीं से कोई आश्वासन नहीं मिल पा रहा है। प्लाॅटधारक सुमीत जांगड़ा ने खंड विकास व पंचायत अधिकारी के नाम दिए मांगपत्र में कहा कि 2009 से ही एससी व बीसी को करौथा पंचायत की ओर से प्लाट दिए गए थे। इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी प्लाट पर कब्जा नहीं मिला है। वर्षों से कब्जे को लेकर हर संबंधित विभाग को मौखिक व लिखित हर प्रारूप में शिकायत दे चुके हैं। किला नंबर 122/10 व 121/11 में प्लाट संख्या 170 से 230 तक कब्जा नहीं मिला है।
वर्जन
विज्ञापन
वर्जन