{"_id":"66da5405b3cbfe1d3e0c5434","slug":"not-a-single-nomination-on-the-first-day-bought-five-forms-rohtak-news-c-17-roh1019-498454-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पहले दिन एक भी नामांकन नहीं, पांच फार्म खरीदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पहले दिन एक भी नामांकन नहीं, पांच फार्म खरीदे
विज्ञापन
रोहतक। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन चारों हलकों से एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। केवल पांच लोगों ने नामांकन फार्म खरीदे हैं, इसमें रोहतक से एक, कलानौर व महम हलके से दो-दो लोग शामिल हैं। शुक्रवार को नामांकन का दूसरा दिन है, जबकि रविवार को अवकाश रहेगा। 12 सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि रोहतक शहर के लिए लघुसचिवालय में 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। पहले दिन किसी भी हलके में नामांकन दाखिल नहीं किया गया। आयोग की ओर से जारी विधानसभा चुनाव कार्यक्रम के तहत 12 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 16 सितंबर तक उम्मीदवार नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे।
प्रदेश में 5 अक्तूबर को विधानसभा के लिए मतदान होगा तथा 8 अक्तूबर को मतों की गिनती के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। पहले दिन महम विधानसभा के लिए महम स्थित उपमंडलाधीश के न्यायालय में रिटर्निंग अधिकारी दलबीर फौगाट, गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा रोहतक के लिए सांपला स्थित उपमंडलाधीश के न्यायालय में रिटर्निंग अधिकारी सुभाष चंद्र जून, रोहतक विधानसभा के लिए रोहतक के उपमंडलाधीश के न्यायालय में रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार तथा कलानौर विधानसभा के लिए स्थानीय जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हाल में कलानौर के रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार नामांकन पत्र स्वीकार करने के लिए सुबह 10 बजे से तीन बजे तक कार्यालय में मौजूद रहेंगे।