फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Northern Railway's gift to sisters, special train will run

Rohtak News: उत्तर रेलवे का बहनों के लिए तोहफा, चलेगी स्पेशल ट्रेन

Wed, 06 Aug 2025 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Northern Railway's gift to sisters, special train will run
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। उत्तर रेलवे ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए बेहतरीन तोहफा दिया है। रोहतक से झज्जर, रेवाड़ी और राजस्थान की ओर जाने वाली बहनों के लिए तीन दिन तक स्पेशल ट्रेन संचालित होगी।
8 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है। ऐसे में उत्तर रेलवे ने बहनों के लिए तीन दिन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई है। उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 8 से 10 अगस्त तक दोपहर 1:20 बजे मदार के लिए ट्रेन रवाना होगी।
विज्ञापन

मदार से प्रतिदिन मदार स्पेशल ट्रेन-09639 सुबह 4:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे रोहतक पहुंचेगी। गाड़ी संख्या-09640, रोहतक-मदार स्पेशल प्रतिदिन रोहतक से दोपहर 1:20 बजे चलकर रात 10:35 बजे मदार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल ट्रेन किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीमका थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गोकलगढ़, झज्जर व अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। वहीं, खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों को भी रींगस स्टेशन तक सुविधा मिलेगी।
----------
रक्षाबंधन पर अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ से बचाने के लिए उत्तर रेलवे तीन दिन स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इसमें रेवाड़ी और राजस्थान की ओर जाने वाले यात्रियों सुविधा मिलेगी।

- बलराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक।

-----------
सहकारी समिति की निजी बसों में नहीं कर सकेंगे फ्री सफर

रोहतक। रक्षाबंधन पर महिलाएं और 15 साल की आयु वाले बच्चे निजी बसों फ्री में सफर नहीं कर सकेंगे क्योंकि स्टेज कैरिज बस ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने आरटीआई से मिली सूचना में पाया है कि स्टेज कैरिज स्कीम-2016 के अनुसार बसें निशुल्क नहीं चलाई जाएंगी। एसोसिएशन के राज्य उप प्रधान डॉ. धन सिंह का कहना है कि रक्षाबंधन पर बहनों के लिए निजी बसें निशुल्क नहीं चलेंगी। उन्होंने कहा कि अगर परिवहन विभाग की ओर से कोई निर्णय लिया जाता है और अदायगी दी जाती है तो बसों को फ्री चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed