फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Non-availability of covaxine impeding vaccination speed

कोवैक्सीन की अनुपलब्धता लगा रही टीकाकरण की गति पर अवरोध

Wed, 31 Mar 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Non-availability of covaxine impeding vaccination speed
सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंची वैक्सीन । संवाद न्यूज एजेंसी
कोवैक्सीन की अनुपलब्धता कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की गति में अवरोधक बन रही है। जिले में निजी अस्पतालों व सरकारी संस्थान में लगातार कोवैक्सीन की डिमांड चल रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग कोवैक्सीन स्टाक में उपलब्ध न होने के चलते इंतजार करने की सलाह दे रहा है। हालांकि जिले में कोविशील्ड वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और रोजाना लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए यह टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अभी तक 52 हजार कोविशील्ड व 10 हजार कोवैक्सीन की डोज आ चुकी है। इसमें से जिले में 28670 कोविशील्ड व 500 के करीब कोवैक्सीन की डोज बची हुई है। बताया जा रहा है कि हरियाणा को जल्द ही एक लाख 30 हजार के करीब कोवैक्सीन की डोज अलॉट होने वाली है। इसमें से अनुमान है कि अगले सप्ताह तक पांच हजार कोवैक्सीन की डोज जिले में आ जाएंगी। विभाग ने हर सोमवार व मंगलवार को जिले में मेगा टीकाकरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है और इसके लिए 10-10 हजार के हिसाब से टीका लगाने का लक्ष्य भी रखा है। इसी के तहत मंगलवार को 8138 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें 7912 लोगों को वैक्सीन की पहली व 226 की दूसरी डोज दी गई। गौरतलब है कि प्रदेश के कुछ जिलों को कोवैक्सीन दी जा रही है और कुछ को कोविशील्ड। रोहतक जिले को दोनों वैक्सीन उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन

कोवैक्सीन की है अधिक डिमांड
जिले में कोवैक्सीन की डिमांड अधिक है। इसकी मुख्य वजह पीजीआईएमएस में इस वैक्सीन का रिसर्च होना है। वैक्सीन की रिसर्च में संस्थान के स्टाफ के अलावा जिले के आसपास के लोग शामिल हुए। विभाग का कहना है कि कोविशील्ड वैक्सीन की रिसर्च पूरी हो चुकी है, जबकि कोवैक्सीन जल्द पूरी होने वाली है। दोनों वैक्सीन आपात स्थिति को देखते हुए मान्य की गई हैं और दोनों ही वायरस से लड़ने में सहायता करती हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि जो टीका उपलब्ध होता है वह लगा दिया जाता है। ध्यान रखा जाता है कि दूसरी डोज भी व्यक्ति को वही लगे जिस कंपनी की पहली डोज लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविशील्ड हमारे पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इसके अलावा कोवैक्सीन भी अगले सप्ताह तक आ जाएगी। दोनों वैक्सीन कोरोना के संक्रमण से बचाव में सक्षम हैं। लोगों के लिए जरूरी है कि वह टीकाकरण कराने के लिए आगे आएं और मास्क, सैनिटाइजर तथा सामाजिक दूरी का ध्यान रखें।
- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed