फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nodal officer responsible for not giving correct and timely reply to RTI

Rohtak News: आरटीआई का सही व समय पर जवाब न देने पर नोडल अधिकारी जिम्मेदार

Thu, 07 Sep 2023 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer responsible for not giving correct and timely reply to RTI
रोहतक। पीजीआईएमएस में सही समय पर और सही जवाब न देने पर संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी होगी। इसमें संस्थान के मुख्य नोडल अधिकारी या प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी नहीं होगी। इसलिए सभी विभागाध्यक्ष व यूनिट अध्यक्ष अपना जवाब सही समय पर और पूरा दें। संस्थान निदेशक की ओर से पत्र जारी कर सभी विभागाध्यक्षों, यूनिट हैड व विभिन्न शाखाओं में तैनात नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह आरटीआई में पूछे गए सवालों का जवाब तय समय में दें। इसके लिए सभी को तीन सप्ताह में जवाब देना होगा, क्योंकि सूचना मांगने वाले को एक माह में जवाब देना होता है। यदि उसे समय पर जवाब नहीं मिलता तो वह अपील में चला जाता है। गौरतलब है क पीजीआईएमएस में रोजाना आरटीआई लगती हैं। देरी से जवाब देने पर संस्थान के आरटीआई नोडल अधिकारी को चंडीगढ़ पेश होना पड़ता है। समय पर जवाब न देने के चलते संस्थान व अधिकारी पर जुर्माना लगता है। अब संस्थान में संबंधित विभाग का अधिकारी ही आर्थिक दंड व अन्य के लिए जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed