{"_id":"664922a3dbcabcfc280862d4","slug":"no-water-since-15-days-electricity-stopped-since-4-days-angry-people-created-a-jam-rohtak-news-c-17-roh1020-425543-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 15 दिन से पानी नहीं, 4 दिन से बिजली ठप, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 15 दिन से पानी नहीं, 4 दिन से बिजली ठप, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन
18सीटीके04... सुनारिया रोड स्थित पानी व लाइट ना आने को लेकर प्रदर्शन करने पर सुनारिया वासियाें
सुनारिया में पिछले 15 दिन से पानी और चार दिन से बिजली की आपूर्ति ठप है। इससे परेशान लोगों ने शनिवार को विभाग की उदासीनता के खिलाफ सड़क पर गुस्सा जाहिर किया। लोग 45 डिग्री सेल्सियस पार इस चिलचिलाती धूप में तारकोल से बने सड़क पर बैठ गए। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। महिलाओं और पुरुषों ने करीब एक घंटे तक जमकर नारेबाजी की। पुलिस भी इस बीच लोगों को समझाती दिखी।
शनिवार को सुनारिया रोड पर लगे इस जाम से यातायात करीब एक घंटे से ज्यादा बाधित रहा। इसके कारण लंबा जाम लग गया। लोगों ने कहा कि हम इंसान नहीं हैं क्या, विभाग हमें भूल चुका है। पिछले 15 दिन से पानी की आपूर्ति बंद है। अब चार दिन से बिजली भी नहीं आ रही है। ऐसे में कोई विभागीय सुनवाई न होने के कारण आज इस तेज धूप में सड़क पर बैठने को मजबूर हुए हैं। दोपहर करीब 12 बजे से एक बजे तक लोगों ने जाम लगाए रखा और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस बीच पुलिस प्रशासन भी जाम खोलने के लिए लोगों को आग्रह करती रही। अंत में पुलिस की बात मानकर लोग जाम खोलने को तैयार हो गए। लोगों ने चेताया कि अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो फिर एक बार वह जाम लगाने को मजबूर होंगे और समस्या का समाधान नहीं होने तक सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन
सुनारिया में गत रात बिजली तो बाधित थी लेकिन आज की जानकारी नहीं है। अगर ऐसी कोई दिक्कत है और शिकायत आती है तो समाधान किया जाएगा। - जेएस नारा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
ऐसी कोई सूचना या शिकायत अब तक मेरे पास नहीं है, फिर भी एसडीओ से इसकी जानकारी लूंगा। कोई शिकायत आएगी तो तत्काल समाधान कराया जाएगा। - आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग