{"_id":"9bde97a92b39c6ab5595b1b175c73ac2","slug":"no-vc-professor-more-powerful-then-politician-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न धर्म प्रचारक, न प्रोफेसर और वीसी, सबसे बड़ी राजनीति : बीरेंद्र सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न धर्म प्रचारक, न प्रोफेसर और वीसी, सबसे बड़ी राजनीति : बीरेंद्र सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 05 Feb 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न समाजसेवी, न बिजनेसमैन, मैं तो भाई प्योर राजनीतिक हूं। यह बात
विज्ञापन
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कही है,
वह भी छुपकर नहीं, बल्कि मंच के ऊपर।
वे एमडीयू में एक सेमिनार में शिरकत करने आए थे। उन्होंने कहा कि धर्म प्रचारक, प्रोफेसर, वीसी सभी के मुकाबले राजनीति का वाहन सबसे बड़ा होता है। राजनीति के बिना कोई कुछ नहीं कर सकता है। योग गुरु स्वामी रामदेव पर भी केंद्रीय मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि एक किसान के बेटे ने बड़े-बड़ों को निक्कर-बनियान में अपने सामने नीचे बैठा दिया।
राधाकृष्णन सभागार में सेमिनार में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कोई खुद को बड़ा समाजसेवी कहता है तो कोई खुद को बड़ा बिजनेसमैन। कोई खुद को बड़ा बिल्डर कहता है, लेकिन मैं ऐसा कुछ नहीं कहता हूं, क्योंकि मैं तो भाई प्योर राजनीतिक हूं।
चाहे कोई कितना भी बड़ा धर्म प्रचारक हो जाए, कोई प्रोफेसर हो जाए या कोई वीसी हो जाए। लेकिन राजनीति का वाहन सबसे बड़ा और मजबूत होता है। इसलिए मैं प्योर राजनीतिक बन गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की संस्कृति सबसे बेहतर है। हरियाणा खिलाड़ियों की फैक्ट्री है।
अन्य जगह मां-बाप अपनी बेटियों को खेलों में आगे नहीं निकालते हैं, जबकि यहां वह खुद ही बेटियों को खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। यहां की मिट्टी में देश सेवा की खुशबू आती है और थल सेनाध्यक्ष से लेकर हवलदार तक सेना में यहां से जाते हैं।