{"_id":"68bdf6d84d05d8d3b70c4cca","slug":"no-rain-brings-relief-but-flood-situation-persists-rohtak-news-c-17-roh1020-723237-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बारिश नहीं होने से राहत पर बाढ़ के हालात बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बारिश नहीं होने से राहत पर बाढ़ के हालात बरकरार
विज्ञापन
13...ट्यूब से बनाई नव में बैठकर मंदिर जाता ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। जिले में बारिश के बाद जलभराव से हालात खराब हैं। ड्रेनें ओवरफ्लो हैं। खेतों में पानी भरा हुआ है। सांपला के खेतों में दो से चार फीट तक पानी भरा है। इससे फसलें बर्बाद हो गई हैं। ओवरफ्लो हो रही ड्रेन पर मिट्टी डालकर गांव में पानी आने से रोका जा रहा है।
आंवल गांव में ग्रामीण खुद ड्रेन पर पहरा दे रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। कलानौर कस्बे के वार्ड नंबर तीन, आठ, नौ, दस, 11, 12, 14 में पानी भरा हुआ है। कस्बे में करीब 300 से ज्यादा मकानों में दरारें आ चुकी हैं। मकान में पानी घुसने व दरार आने की वजह से लोग दूसरी बस्ती या कॉलोनी में धर्मशाला, मंदिर व घरों में शरण लिए हुए हैं।
सांपला की लाइनपार बस्ती में भरा पानी
सांपला। इलाके में दो दिन से लोगों को बारिश से राहत जरूर मिली है मगर समस्याओं से छुटकारा नहीं मिला है। कस्बे की बात करें तो वार्ड एक लाइन पार में बस्ती के हालात खराब हैं। रेलवे फाटक वाले रास्ते पर लगती बस्ती में तीन से चार फीट पानी भरा हुआ है। इस बस्ती में रहने वाले परिवार आठ दिन से घर खाली कर मंदिर, धर्मशाला, मकान व दूसरे स्थानों पर रह रहे हैं। वहीं वार्ड 8 के लोगों को भी घरों तक पहुंचे पानी से राहत नहीं मिली है। एक दर्जन परिवारों ने मकान खाली कर दूसरे स्थानों पर शरण ली हुई है। पवन, रूप सिंह, कमल का कहना है कि बस्ती से पानी निकासी के कोई खास प्रबंध नहीं किए गए हैं। मकानों को नुकसान हो रहा है। बीमारी की चिंता भी सता रही है। खाटू श्याम मंदिर में बाबा के दर्शनों के लिए लोगों ने टायर-ट्यूब की नाव बनाई है। श्रद्धालु मंदिर व मकानों को देखने जाने के लिए इसी का सहारा ले रहे हैं। प्रशासन ने निकासी की व्यवस्था नहीं की तो अक्तूबर तक ही पानी सूख पाएगा। संवाद
विज्ञापन
वार्ड नं 3 के मकानों में आईं दरारें
कलानौर। कलानौर वार्ड नंबर तीन में करीब 12 मकानों में दरारें आई हैं। झांझड वाले तालाब के साथ लगती कॉलोनी के मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। रविवार को वार्ड नंबर तीन की पार्षद अधिवक्ता कमलेश रानी ने वार्ड का निरीक्षण कर मकानों का जायजा लिया।
पार्षद ने बताया कि वार्ड के कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, साथ लगते तालाब के पानी की निकासी के ठोस प्रबंध नहीं है। खेतों में जलभराव होने से तालाब का पानी खेतों में भी नहीं छोड़ा जा सकता है। ऐसे में तहसील रोड, सैनी मोहल्ला, रेलवे रोड पर ही तालाब का पानी फैला हुआ है।
वहीं, तहसील रोड पर निजी स्कूल में पानी भरने से स्कूल भवन में काफी नुकसान पहुंचा है। खाटूश्याम मंदिर में भी पानी भरा है। वार्ड नंबर तीन के समुद्र सिंह फौजी के मकान में दरारें आई हैं। इन दिनों समुद्र सिंह फौजी की असम में ड्यूटी है। घर पर पत्नी बेटा व पुत्रवधू मौजूद हैं। मकान में दरारें अधिक आने के कारण परिवार ने सामान निकाल कर यहां से पलायन कर लिया है।
वार्ड नंबर तीन निवासी सुनीता के मकान की दीवारों में भी दरारें आई हैं। सुनीता मेहनत मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
पूर्व सीएम बोले-पानी निकासी ड्रेन से संभव, इनकी सफाई में हर बार होता है भ्रष्टाचार
महम। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने रविवार को जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया। उनके साथ महम विधायक बलराम दांगी भी मौजूद रहे। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी के चलते बाढ़ व जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। लोगों को तुरंत मदद व मुआवजे की आवश्यकता है लेकिन नुकसान की स्पेशल गिरदावरी करवाने के बजाय एक बार फिर सरकार ने लोगों को पोर्टल के हवाले कर दिया है। संवाद