फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   No purchase was made in Jhajjar Mandi, 18 thousand quintals of wheat was lifted.

Rohtak News: झज्जर मंडी में नहीं हुई खरीद, 18 हजार क्विंटल गेहूं का उठान

Fri, 08 May 2026 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
No purchase was made in Jhajjar Mandi, 18 thousand quintals of wheat was lifted.
07jjrp11- अनाज मंडी में फसल की भराई का काम करते मजदूर। स्रोत : प्रचार विभाग
झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में वीरवार को गेहूं के फसल की खरीद नहीं की गई। झज्जर अनाज मंडी में वीरवार को 18 हजार क्विंटल गेहूं का उठान किया गया। करीब एक हजार क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियों में गेहूं के फसल की आवक व खरीद लगातार जारी है। वहीं, खरीद एजेंसियाें की तरफ से गेहूं की फसल का उठान किया जा रहा है। जिले की मंडियाें में अब पहले के मुकाबले कम ही किसान अपनी फसल लेकर पहुंच रहे हैं। अब खरीद एजेंसियां खरीद व उठान पर फोकस कर रही है।
विज्ञापन

अनाज मंडियों में अब तक 23,75,370 क्विंटल गेहूं के फसल की आवक दर्ज की गई है जिसमें से 21,93,440 क्विंटल गेहूं की फसल खरीदी गई है। वहीं, अब तक खरीदी गई फसल में से 19,11,160 क्विंटल फसल का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2,82,280 क्विंटल गेहूं की फसल का उठान किया जाना बाकी है। अब तक मंडियाें में पहुंची गेहूं की फसल में से 1,81,930 क्विंटल गेहूं की फसल खरीदी जानी बाकी है।

झज्जर मंडी में अब तक 552287 क्विंटल गेहूं का हुआ उठान

झज्जर अनाज मंडी में अब तक 6,50,000 क्विंटल गेहूं के फसल की आवक हुई है। वहीं, अब तक झज्जर अनाज मंडी में 6,11,941 क्विंटल गेहूं की फसल खरीदी है। इसके अलावा अब तक 5,52,287 क्विंटल गेहूं की फसल का उठान हो चुका है।



वर्जन
झज्जर अनाज मंडी में अब तक 6,50,000 क्विंटल गेहूं के फसल की आवक हुई है। अब तक झज्जर अनाज मंडी में 6,11,941 क्विंटल गेहूं की फसल खरीदी है। अब तक 5,52,287 क्विंटल फसल का उठान हो चुका है। -रणदीप, सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article