फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   No option but to demolish the fifth and sixth floors of the building: Municipal Commissioner

इमारत की पांचवीं व छठीं मंजिल तोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं : निगमायुक्त

Tue, 12 Oct 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
No option but to demolish the fifth and sixth floors of the building: Municipal Commissioner
हरियाणा बिल्डिंग कोड का उल्लंघन कर बनाई गई इमारत की पांचवीं या छठवीं मंजिल को नगर निगम मान्यता नहीं देगा। 18 अक्तूबर तक इमारत की सिर्फ चार मंजिल का रिवाइज नक्शा और जुर्माना राशि जमा की जाएगी। इसके बाद अवैध मंजिल तोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उक्त बातें नगर आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने कहीं हैं। उन्होंने लोगों से समय रहते स्वयं ही अवैध मंजिल को तोड़ने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

हरियाणा बिल्डिंग कोड के अनुसार सिर्फ चार मंजिला इमारत ही बनाई जा सकती है। यदि कोई ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग बनाता है, तो इस स्थिति में पांच मंजिला इमारत बनाई जा सकती है। वहीं, शहर की पॉश इलाकों डीएलएफ, मॉडल टाउन, शिवाजी नगर, झंग कॉलोनी आदि में लोगों ने बिल्डिंग कोड का उल्लंघन करके पांच अथवा छह मंजिल मकान खड़े कर लिए हैं। नगर निगम ने अगस्त में इन्हें चिह्नित कर अवैध निर्माण की श्रेणी में रखा है। इसे तोड़ने के लिए अभियान भी चलाया, जिसके तहत डीएलएफ कॉलोनी में सिर्फ तीन इमारत की पांचवीं मंजिल तोड़ी गई। इसके बाद चौतरफा दबाव के चलते निगम ने तुरंत अभियान रोक दिया। अब निगम वैधानिक प्रक्रिया के तहत चिह्नित करीब 200 अवैध मकानों को चार मंजिला निर्माण का रिवाइज नक्शा और जुर्माना राशि 18 अक्तूबर तक जमा कराने के लिए नोटिस दे चुका है। इसके तहत सोमवार तक करीब 18 लोगों ने रिवाइज नक्शा व जुर्माना राशि जमा कराई है। मामले में नगर आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ के तेवर सख्त है। उनका कहना है कि सिर्फ चार मंजिल मकान का रिवाइज नक्शा और जुर्माना राशि जमा हो सकती है। निगम अवैध मंजिल को मान्यता नहीं दे सकता है। ऐसे में अवैध बिल्डिंग को तोड़ा ही जाएगा।
विज्ञापन

अवैध 9 कॉलोनियों पर भी कार्रवाई की तैयारी
नगर निगम ने शहर की 9 अवैध कालोनियों में निर्माण तोड़ने का खाका तैयार किया गया है। पुलिस फोर्स मिलते ही निगम अवैध कॉलोनियों के निर्माण को तोड़ेगा। अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस की कार्रवाई की जा चुकी है। एटीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि निगम सीमा क्षेत्र में कई अवैध कॉलोनियां विकसित हो रही हैं। झज्जर रोड के रुपया चौक, सुनारिया बाईपास, भिवानी रोड पर शेर विहार, गद्दी खेड़ी रोड, सेक्टर 34-35 व 36 के पीछे, गांव खेड़ीसाद, इंडस स्कूल के पास, माजरा, सेक्टर-27 व पावर हाउस सुखपुरा चौक के अवैध कॉलोनियों बनाई जा रही है, जिनसे खिलाफ जल्द तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed