फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   No one from Devilal family in Tau's stronghold

Rohtak News: ताऊ के गढ़ में देवीलाल परिवार से कोई नहीं

Sun, 15 Sep 2024 03:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
No one from Devilal family in Tau's stronghold
रोहतक। कभी ताऊ देवीलाल के गढ़ रहे महम हलके में अबकी बार समीकरण अलग हैं। यहां से न तो जननायक जनता पार्टी चुनाव लड़ रही है और न ही इनेलो ने अपना प्रत्याशी उतारा है। इनेलो ने यहां गठबंधन के तहत बसपा को सीट दी है। जजपा निर्दलीय राधा अहलावत के करीब है।
विज्ञापन

1990 में महम कांड से देश-प्रदेश की राजनीति के अंदर सुर्खियां बटोरने वाले हलके से जनसंघ के समय से लेकर अब तक भाजपा नहीं जीती है। अब हलके में खाता खेलने के लिए पार्टी को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक हुड्डा से उम्मीद है। हालांकि, उनके सामने कांग्रेस के बलराम दांगी, हजपा के बलराज कुंडू, निर्दलीय राधा अहलावत, पूर्व विधायक बाली पहलवान, बसपा के हवासिंह सहित अन्य प्रत्याशी सामने हैं। कांग्रेसी होने के बावजूद दांगी ताऊ देवीलाल के राजनीतिक शिष्य रहे हैं। निवर्तमान विधायक कुंडू का यह दूसरा विधानसभा चुनाव है। हलके से जीत की हैट्रिक लगाकर ताऊ प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे थे। 1990 में हुए महम कांड ने हलके को देश की राजनीति में चर्चा का विषय बना दिया। क्योंकि ताऊ देवीलाल केंद्र में उप प्रधानमंत्री बन गए थे।
विज्ञापन

महम हलका
वर्ष विजेता पार्टी
1962 रामधारी हरियाणा लोक समिति
1967 प्रोफेसर महासिंह निर्दलीय
1968 राजसिंह दलाल निर्दलीय
1972 उमेद सिंह निर्दलीय
1977 हरस्वरूप बूरा जनता पार्टी
1982 चौधरी देवीलाल लोकदल
1985 चौधरी देवीलाल लोकदल
1987 चौधरी देवीलाल लोकदल
1991 आनंद सिंह दांगी कांग्रेस
1996 बलबीर सिंह बाली इनेलो
2000 बलबीर सिंह बाली इनेलो
2005 आनंद सिंह दांगी कांग्रेस
2009 आनंद सिंह दांगी कांग्रेस
2014 आनंद सिंह दांगी कांग्रेस
2019 बलराज कुंडू निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed