फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   No drainage system in Nindana; dirty water entering homes.

Rohtak News: निंदाना में नहीं है जल निकासी का प्रबंध, घरों में घुस रहा गंदा पानी

Tue, 11 Aug 2026 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Aug 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
No drainage system in Nindana; dirty water entering homes.
15-रोहतक के गांव निन्दाना में गली का दृश्य। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। महम क्षेत्र का निंदाना गांव जल निकासी की समस्या से जूझ रहा है। यह गांव भारत सरकार के आवास व शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल का जन्मस्थान है। समुचित प्रबंध न होने से गांव की मुख्य सड़क पर पानी भरा रहता है।
सड़क निर्माण के लिए उसे उखाड़ने से हालात और खराब हो गए हैं। बरसात में लोगों के घरों में गंदा पानी घुस रहा है। महम-गोहाना रोड पर बसे निंदाना में निंदाना मोहम्मदपुर, निंदाना खास और निंदाना तिगरी नाम की तीन ग्राम पंचायतें हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण रोहिताश, संदीप सिंह, सत्यवान सिंह, दीपक कुमार, हरिओम शर्मा, संजय राठी, सरोज देवी, बाला देवी, आसा रंगा आदि ने बताया कि तीनों पंचायतों का पानी निंदाना मोहम्मदपुर से होकर निकलता है। पहले निकासी के लिए एक नाला बनाया गया था लेकिन आगे ऊंचाई होने से वह बंद हो गया। इस कारण कई साल से पानी सड़क पर ही जमा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या के समाधान के लिए पिछले डेढ़ साल में दो बार गली को ऊंचा किया गया था। जुलाई में फिर से सड़क को ऊंचा करने के लिए ईंटें उखाड़ दी गईं। बारिश के चलते कीचड़ और बदबूदार पानी घरों में घुस गया जिससे ग्रामीणों को नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि सीवर लाइन डाली गई है पर वह अभी तक चालू नहीं हो सकी।
ग्रामीणों ने जिला स्तर पर कई शिकायतें कीं लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद उन्होंने सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, इन शिकायतों से भी कोई हल नहीं निकल पाया। ग्रामीण अपनी बदहाली पर रो रहे हैं और तत्काल समाधान की मांग कर रहे हैं।

सरपंच नीलम ने बताया कि बरसात के कारण सड़क निर्माण में देरी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस बार जल निकासी का उचित प्रबंध करके ही गली बनवाई जा रही है। नीलम के पिता और पूर्व सरपंच बबला ने भी समस्या को स्वीकार किया। उन्होंने माना कि आगे ऊंचाई होने के कारण पहले जल निकासी नहीं हो पाई थी। बबला ने उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी।

15-रोहतक के गांव निन्दाना में गली का दृश्य। संवाद

15-रोहतक के गांव निन्दाना में गली का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed