फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   No action taken in the case of taking fare from a student who went to appear for CET exam

Rohtak News: सीईटी परीक्षा देने गई छात्रा से किराया लेने के मामले में नहीं हुई कार्रवाई

Wed, 25 Oct 2023 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
No action taken in the case of taking fare from a student who went to appear for CET exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। 21 व 22 अक्तूबर को हुई सीईटी परीक्षा में जिले के 30 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने अलग-अलग जिलों में परीक्षा दी, जिसमें सरकार की ओर से रोडवेज समेत स्कूल व प्राइवेट बसें भी अभ्यर्थियों के लिए लगाई गई, लेकिन 22 अक्तूबर को भिवानी से पेपर देकर आ रहे अभ्यर्थी से प्राइवेट बस परिचालक ने किराया लिया लेकिन टिकट नहीं दी गई। परिजनों ने हंगामा कर टिकट भी ली, वहीं परिचालक द्वारा बस से नीचे उतारने की धमकी दी गई। परिजनों ने शिकायत की लेकिन उसमें अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
घिलौड़ कला निवासी शैलेंद्र ने रोडवेज अधिकारियों को दी शिकायत में बताया कि वह 22 अक्तूबर को भिवानी जिले के शिवानी खेड़ा में अपनी बेटी का पेपर दिलवाने के लिए गया हुआ था। पेपर दिलवाने के बाद भिवानी बस स्टैंड पर रोहतक आने के लिए वह प्राइवेट बस में बैठकर आने लगा तो परिचालक आया और किराया मांगने लगा। उससे बताया भी गया कि बस तो सभी फ्री चल रही है। लेकिन परिचालक ने कहा कि यह हमारे घर की बस है। किराया तो लगेगा वरना यहीं उतार दिए जाओंगे। इतनी कहने के बाद अपना और बेटी का किराया दिया, लेकिन परिचालक द्वारा टिकट उपलब्ध नहीं करवाई गई। बार बार जिद की तो तब परिचालक ने टिकट निकालकर दी। इसी की शिकायत रोहतक बस स्टैंड पर अधिकारियों को दी गई। लेकिन उसमें अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे पीड़ित व परिजनों में काफी रोष है।
विज्ञापन


जल्द कार्रवाई नहीं की तो उपायुक्त से करेंगे मुलाकात
पीड़ित शैलेंद्र ने कहा कि उसने तत्काल बस स्टैंड पहुंचने के बाद अधिकारियों को शिकायत दी। लेकिन कार्रवाई दो दिन बाद तक भी नहीं की गई है। जबकि सरकार द्वारा प्राइवेट बसों को तेल उपलब्ध करवाया गया है। उसके बाद भी किराया कैसे लिया गया। वीरवार तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह उपायुक्त से मिल इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर इस तरह की कोई शिकायत आई है तो वह हमारे संज्ञान में नहीं आई है। पीड़ित किस अधिकारी को देकर गया है, इस बात का भी नहीं पता है। अगर शिकायत आती है तो उस पर कुछ न कुछ कार्रवाई जरूर होगी। फिर भी प्राइवेट बस का मामला है तो आरटीए को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।
कुलदीप सिंह, मुख्य प्रभारी यातायात, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed