फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nisha Dahiya's warm welcome after returning after securing Olympic quota

Rohtak News: ओलंपिक कोटा हासिल कर लौटने पर निशा दहिया का जोरदार स्वागत

Wed, 15 May 2024 04:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Nisha Dahiya's warm welcome after returning after securing Olympic quota
पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल कर घर लौटी सत्यवान अखाड़े की पहलवान निशा दहिया का मंगलवार को जोरदार स्वागत हुआ। वह देर शाम रोहतक पहुंची। तुर्की के इस्तांबुल में 10 मई से चल रही विश्व ओलंपिक क्वालिफायर चैंपियनशिप में 68 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल करके ओलंपिक का कोटा हासिल किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को निशा दहिया का दिल्ली एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत में सत्यवान पहलवान, ओलंपिक मेडलिस्ट, अर्जुन अवार्ड व पदमश्री अवार्ड से सम्मानित सत्यव्रत कादयान, अर्जुन अवार्ड व ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक, एनआईएस कोच संदीप सिंह, कोच रवि, कोच अंकित, काला पहलवान, टिटौली प्रमोद पहलवान, भारत केसरी सोमबीर पहलवान, धर्मवीर, विशु व सभी अखाड़े के पहलवान मौजूद रहे। ओलंपिक कोटा क्वालिफाइड से अखाड़े के सभी पहलवानों में खुशी का माहौल है। सत्यवान अखाड़े के पहलवानों में चयन होने पर खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed