फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nine players from Rohtak center in NCOE's 10 players team

एनसीओई की 10 खिलाड़ियों की टीम में रोहतक केंद्र के नौ खिलाड़ी

Wed, 29 Jun 2022 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Nine players from Rohtak center in NCOE's 10 players team
एल्डरो कप में भाग लेने के लिये रवाना होते एनसीओई के खिलाड़ी। विज्ञप्ति
रोहतक। कजाकिस्तान में आयोजित किए जा रहे बॉक्सिंग के एल्डरो कप में भाग लेने के लिए पहली बार देश की टीम के साथ ही राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) की टीम भी शिरकत करेगी। एनसीओई की टीम के दस खिलाड़ियों में से नौ खिलाड़ी एनसीओई रोहतक के नौ व एनसीओई भोपाल से एक खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय खेल प्राधिकरण ने एनसीओई की अलग टीम को किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बता दें कि एनसीओई टीम अभ्यास के लिए 18 जून को ही कजाकिस्तान पहुंच गई थी। एल्डरो कप के मुकाबले बुधवार से शुरू होकर पांच जुलाई तक चलेंगे। एनसीओई टीम में कुल 15 सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन

एनसीओई रोहतक की ये खिलाड़ी हैं शामिल -
50 किलोग्राम भारवर्ग में रजनी भाग लेंगी। रजनी 2019 में स्पेन में आयोजित यूथ बॉक्समैन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। 52 किलोग्राम भारवर्ग में अर्शी खानम ने 2020 के खेलो इंडिया गेम्स में रजत पदक जीता था। 54 किलोग्राम भार वर्ग में साक्षी दुबई में आयोजित एएसबी चैंपयिनशिप में कांस्य पदक व वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता है। 57 किलोग्राम भारवर्ग में आरती यूथ नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक व ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुकी हैं। 60 किलोग्राम भारवर्ग में कीर्ति ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में स्वर्ण पदक व खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में रजत पदक जीत चुकी है। 63 किलोग्राम भारवर्ग में अमरित जालंधर में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान पर, इंटर साई चैंपियनशिप में प्रथम स्थान व दो बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में दूसरे स्थान पर रही है। 66 किलोग्राम भारवर्ग में कल्पना 2020 खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कांस्य पदक व 2021 नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता रही हैं। 70 किलोग्राम भारवर्ग में ललिता तीन बार यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता रही है। 81 किलोग्राम भारवर्ग में अल्फिया वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता हैं। वहीं गीतिका एनसीओई भोपाल से हैं जो कि 48 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन -
ऐसा पहली बार हुआ किसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एनसीओई की टीम को देश की टीम के साथ विशेष तौर पर भाग लेने के लिए भेजा गया है। गर्व की बात है कि टीम के दस सदस्यों में से रोहतक एनसीओई के नौ खिलाड़ी शामिल हैं। हमारी हर महिला बॉक्सर में जीतने का साहस और जज्बा है। हर खिलाड़ी के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

- अश्वनी कुमार, खेल निदेशक, भारतीय खेल प्राधिकरण
देश की टीम में रोहतक की ज्योति शामिल
एल्डरो कप में भाग लेने वाली देश की टीम में रोहतक की बेटी ज्योति का चयन हुआ है। ज्योति मूलरूप से रुड़की गांव की रहने वाली है। पिता किसान व मां गृहिणी हैं। ज्योति भारतीय टीम के साथ मंगलवार को कजाकिस्तान के लिए रवाना हुई है। वह 52 किलोग्राम भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। कोच विजय हुड्डा ने बताया कि ज्योति रुड़की गांव के शहीद बैतून सिंह स्टेडियम में कई वर्षों से अभ्यास कर रही है। वह पहले भी अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी है। 2017 में गुवाहाटी में आयोजित यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। 2017 में यूथ नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। 2017 में वह देश की पहली महिला खिलाड़ी रही है जिसने यूथ ओलंपिक को क्वालीफाई किया। 2018 में तुर्की में आयोजित इंटरनेशनल कप में स्वर्ण पदक विजेता है। 2019 में सीनियर वर्ग में नेशनल चैंपियन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed