फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nine accused named in the trap of interest, cheating 25 crores

ब्याज के जाल में फंसाकर 25 करोड़ ठगने वाले नौ आरोपी नामजद

Wed, 04 Dec 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Nine accused named in the trap of interest, cheating 25 crores
ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सदर पुलिस ने महम के मंजीत ग्रेवाल सहित नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। खिड़वाली गांव निवासी राजकुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंजीत ग्रेवाल उर्फ बबलू और अन्य आरोपियों ने अन्य बैंकों और संस्थाओं से ज्यादा ब्याज देने का झांसा देकर रुपये लगाने की बात कही। इस पर किसी ने दूध बेचकर, किसी ने मजदूरी करके, किसी ने अपनी जमीन बेचकर, किसी ने अपनी फसल बेचकर व अन्य कार्यों से रुपये कमाकर मंजीत ग्रेवाल उर्फ बबलू व अन्य आरोपियों को दे दिया। इस पर इन लोगों ने श्रीराम इंटरप्राइजेज (रजि.), एससीएफ, हुड्डा काम्पलेक्स, रोहतक की रसीद भी दी। आरोप है कि रसीद के मुताबिक समयावधि के बाद 18 प्रतिशत ब्याज देना था। आरोप है कि समयावधि पूरी होने लगी तो आरोपियों ने मिलना ही बंद कर दिया। उनके फोन भी बंद बता रहे हैं। पैसा फंसा चुके लोग महम निवासी आरोपी मंजीत ग्रेवाल उर्फ बबलू के घर गए, जहां मंजीत की पत्नी अनीता, भाई संजीत, हैप्पी मिले और कुछ भी बताने से इनकार करते हुए गाली गलौच करके भगा दिया। आरोप है इन लोगों ने रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक सोहनपाल ने पीड़ितों के बयान लिए और परिवार वालों समेत नौ आरोपियों पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

यह आरोपी हुए नामजद
मुख्य आरोपी मंजीत ग्रेवाल उर्फ बबलू, मंजीत की पत्नी अनीता, भाई संजीत और हैप्पी, टिटोली निवासी सुनील व अनिल, खिडवाली निवासी सुरेश खत्री, साहू और बलजीत।
विज्ञापन

परिवार वाले भी बहला फुसलाकर जमा कराते थे रकम
मंगलवार को पीड़ितों ने बताया कि मंजीत ग्रेवाल की पत्नी अनीता, भाई संजीत और हैप्पी धोखाधड़ी व जालसाजी में शामिल हैं। वहीं मंजीत के अन्य साथी सुरेश खत्री, अनिल कुंडू, सुनील कुंडू इनके पार्टनर हैं। यह सभी लोग स्कीम के बारे में बताकर बहका फुसलाकर लोगों को राजी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायती पत्र पर इन लोगों के हैं हस्ताक्षर
पैसा जमा कर रुपये फंसाने वाले मनीष हुड्डा, राजकुमार, हरिओम, नरेंद्र, वजीर, राजू, राजबाला, राजबीर, राजपाल, जयभगवान, रामफल, उर्मिला, ज्योती, नीलम, जोगेन्द्र, आजाद सिंह, शीलकराम, अमीरा, बलवीर, आजाद सिंह, जय सिंह, किरन, मीनू, वर्षा, रितु, शीला, शिवनरायण, अंजिला, राजेश, राकेश, सुनील, प्रदीप, नीशा, शीला आदि लोगों के भी शिकायती पत्र पर हस्ताक्षर हैं।

कॉल डिटेल से आरोपियों तक पहुंचेगी पुलिस
इंस्पेक्टर सोहनलाल ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बना दी गई है। उनके संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जाएगी। कॉल डिटेल से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed