फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   nine accused arrest for cime matter

दुकान पर कब्जे करने आए 20-25 बदमाश, हथियारों सहित 9 गिरफ्तार

Wed, 17 Jun 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
nine accused arrest for cime matter
nine accused arrest for cime matter
सांपला। खरखौदा मार्ग पर स्थित विकास एग्रो के नाम से एक दुकान पर मंगलवार दोपहर को 20-25 के लगभग हथियाराें से लैस बदमाशों ने कब्जा करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 9 बदमाशों पकड़ लिया। जबकि अन्य भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से दो पिस्तौल एक दोनाली व तीन गाड़ी बरामद की है। दुकान मालिक राजेंद्र पुत्र करतार निवासी गांधरा के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत 20-25 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पकड़े गए आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

खरखौदा मार्ग पर अग्रसेन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के सामने राजेंद्र मलिक की विकास एग्रो के नाम से दुकान है। दोपहर करीब डेढ़ बजे राजेंद्र सिंह व उसक ा लड़का विकास व रोहताश भी दुकान पर बैठा था। तभी 5-6 गाड़ी उसके दुकान के बाहर आकर रुकी। उसमें से अशोक लाला, ललित समचाना सहित करीब दो दर्जन बदमाश हथियारों से लैस अंदर आ घुसे और दुकान का सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उनसे मारपीट दुकान पर कब्जा करने का प्रयास किया। इस पर राजेंद्र ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुछ ही देर में सांपला व सीआईए पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख कुछ बदमाश मौके से भागने में कामयाब हो गए। जबकि पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 395, 397, 379बी, 459, 448, आईपीसी की धारा 25, 54, 59 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दुकान मालिक ने आरोपियों पर गल्ले में रखे 50 हजार रुपये लूट ले जाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सभी पर अलग-अलग थानों में मामले दर्ज
थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों को पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। जिसमें समचाना व भैंसरू, यूपी के अलावा अन्य गांव के भी शामिल है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों हथियार दूसरों के नाम पर
पुलिस ने बदमाशों से जो तीन हथियार बरामद किए है वे सभी लाइसेंसी हैं, लेकिन किसी अन्य के नाम पर हैं। पुलिस इन सभी की हिस्ट्री खंगाल रही है। जिन लोगों के हथियार है उनके खिलाफ भी पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की अपील डाली जाएगी।
क्या है मामला-
पुलिस का कहना है कि अशोक लाला व राजेंद्र में जमीन को लेकर विवाद था। राजेंद्र का कहना है कि पूरी जमीन उसकी है। इसी बात को लेकर उनमें पहले कहासुनी हो चुकी है। मंगलवार को अशोक बदमाशों को साथ लेकर दुकान पर कब्जा जमाने आया था।
मौके पर की छित्तर परेड --
लोगों ने बताया कि जब बदमाश दुकान मे घुसकर सामान बाहर फेंकने लगे तो कुछ ही समय में सांपला चौकी से जवान पहुंच गए, लेकिन पुलिस की संख्या कम होने कारण बदमाशों ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। बाद में थाना प्रभारी व सीआईए-2 की टीम पहुंची और मौके पर ही बदमाशों की छित्तर परेड शुरू कर दी।

2.
युवक पर चाकू से हमला
सांपला। वार्ड पांच निवासी अमित पुत्र रामनिवास ने कस्बे के ही तीन युवक पर चाकू व लाठी से हमला करने का आरोप लगाया है। अमित की शिकायत पर पुलिस ने पवन, टिंकू, नरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। अमित ने बताया कि वह देर शाम अपनी गली में बैठा था तभी तीनों आए और उस पर चाकू व डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं खेड़ी संापला निवासी रविंद्र कुमार ने भी चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed