फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nikhat Zareen and Priya Ghanghas reach the semi-finals of the Asian Boxing Championships

Rohtak News: एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में निकहत जरीन और प्रिया घणघस सेमीफाइनल में पहुंचे

Sat, 04 Apr 2026 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 04 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Nikhat Zareen and Priya Ghanghas reach the semi-finals of the Asian Boxing Championships
प्रिया घनघस। - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक सुनिश्चित कर लिए हैं। निकहत जरीन और प्रिया घणघस ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
भारत की स्टार मुक्केबाज निकहत जरीन ने फिलीपींस की श्यान बागुहिन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और पदक पक्का किया। वहीं भिवानी जिले के गांव धनाना गांव की होनहार मुक्केबाज प्रिया घणघस ने चीन की चेंगयू यांग को हराया है।
विज्ञापन

खेल प्रेरक एवं अधिवक्ता राजनारायण पंघाल ने बताया कि इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से देश में बॉक्सिंग के प्रति उत्साह और बढ़ा है। आने वाले मुकाबलों में स्वर्ण पदक की प्रबल उम्मीद है। एक अन्य मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज प्रीति को मंगोलिया की एन्खजरगल मुनगुनत्सेटसेग के खिलाफ कड़े संघर्ष के बावजूद 1-4 (स्प्लिट डिसीजन) से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में भारत के मुक्केबाज दीपक को जॉर्डन के जियाद ईशाश के खिलाफ 0-5 (यूनानिमस डिसीजन) से हार झेलनी पड़ी और उन्हें प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा। इन परिणामों के साथ भारत के अब तक दो पदक पक्के हो चुके हैं और सेमीफाइनल मुकाबलों में स्वर्ण पदक की उम्मीदें बरकरार हैं। खेल प्रेमियों और प्रदेशवासियों में इन जीतों को लेकर उत्साह का माहौल है।

प्रिया घनघस।

प्रिया घनघस।- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed