फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Night temperature 8 degree celsius, chills increased

रात का तापमान @ 8 डिग्री सेल्सियस, बढ़ी ठिठुरन

Thu, 18 Nov 2021 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Night temperature  8 degree celsius, chills increased
मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान कम होेने से रात को ठिठुरन बढ़ने लगी है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते 19 व 20 नवंबर को कहीं-कहीं बदलवाई की संभावना है। मौसम 22 नवंबर तक खुश्क बना रहेगा।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन व रात के तापमान में करीब 17 डिग्री सेल्सियस का अंतर था। इसमें हल्की वृद्धि दर्ज की गई है। यह अंतर बुधवार को बढ़कर 17.3 रहा। आने वाले एक दो दिन में यह अंतर और बढ़ सकता है। इसकी वजह उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आना बताई जा रही है। दिन का तापमान सामान्य के आसपास ही बना रहेगा। एचएयू के कृषि एवं मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि मौसम 22 नवंबर तक खुश्क बना रहेगा। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते 19 व 20 नवंबर को कहीं-कहीं बदलवाई की संभावना है। रात के तापमान में अभी और गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed