फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   NHM employees took out a march from Civil Surgeon office to Dpark

Rohtak News: एनएचएम कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय से डीपार्क तक निकाला पैदल मार्च

Thu, 08 Aug 2024 05:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
NHM employees took out a march from Civil Surgeon office to Dpark
07सीटीके01...पीजीआई में बुधवार को प्रदर्शन करते एनएचएम के कर्मचारी। स्रोत: कर्मचारी
रोहतक। हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों के एनएचएम कर्मचारियों की साझा मोर्चा के बैनर तले चल रही हड़ताल 13वें दिन भी जारी रही। बुधवार को जिले के 400 कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय गेट से डी-पार्क तक पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च के दौरान राहगीरों को हड़ताल की वजह भी बताई।
विज्ञापन

बुधवार को भी समस्त कर्मचारियों ने उपवास रखा। प्रार्थना की कि भगवान सरकार को सद्बुद्धि दे, ताकि सभी कर्मचारी को रेगुलराइजेशन दे सके। प्रधान डॉ. अंकित ने कहा कि प्रदेश की हरियाणा सरकार ने वर्ष 2017 में एनएचएम कर्मचारियों को पूर्व मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने सर्विस बाय लॉज का लाभ दिया था, लेकिन अब की सरकार एनएचएम कर्मचारियों के हकों को खत्म करने जा रही है।
विज्ञापन

साझा एनएचएम मोर्चा के अंतर्गत पूरे हरियाणा के एनएचएम कर्मचारी 100 प्रतिशत आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल के चलते हरियाणा सरकार की ओर चलाए जा रहे रेफरल ट्रांसपोर्ट का जो कार्य एनएचएम कर्मचारी कर रहे थे, वो पूर्ण रूप से बंद है। इसके साथ साथ इम्यूनाइजेशन पूर्ण रूप से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed