फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   NGT orders to be followed by six nodal officers

छह नोडल अधिकारी पालन कराएंगे एनजीटी के आदेश

Mon, 26 Sep 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
NGT orders to be followed by six nodal officers
रोहतक। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के आदेशों का पालन सख्ती से करवाने के लिए निगम प्रशासन ने छह नोडल अधिकारी नियुक्त किए। सभी अधिकारी निर्धारित कार्यों के लिए जिम्मेदार रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

शहर में फव्वारों के संचालन, निर्माण संबंधी कार्यों, सड़कों व पौधों के रखरखाव, कचरा प्रबंधन आदि कार्यों के बारे में निगम ने छह अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही निगम कमिश्नर ने बताया कि सभी नोडल अधिकारी नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान कर जुर्माना राशि को नगर निगम कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी नोडल अधिकारी रोजाना दोपहर दो बजे कार्रवाई की रिपोर्ट कार्यकारी अभियंता मंजीत दहिया को देंगे।
विज्ञापन

ये सौंपे कार्य
कार्यकारी अभियंता (मुख्यालय)
- विकास कार्य करवाते समय एनजीटी के आदेशों का अनुपालन
- फव्वारों का प्रतिदिन संचालन करवाना
सहायक नगर योजनाकार
- नगर निगम क्षेत्र में संबंधित एरिया में 20 हजार स्क्वेयर मीटर के क्षेत्रफल से कम निर्माणाधीन परियोजनाओं में पर्यावरण के मापदंडों की जांच करना
- भवन निर्माण की सामग्री को कवर करवाना, उल्लंघन करने पर जुर्माना सुनिश्चित करना
दमकल केंद्र अधिकारी
- सड़कों व पौधों पर पानी का छिड़काव
क्षेत्रीय कराधान अधिकारी
- होटल, बैंक्वेट हॉल, विवाह स्थल पर लकड़ी, कोयला व मिट्टी तेल के प्रयोग पर रोकथाम लगाना
- उल्लंघन करने पर जुर्माना सुनिश्चित करना
भू - अधिकारी
- खुले में भवन निर्माण सामग्री बेचने वालों को नोटिस देना, कवर करवाना और जुर्माना करना
मुख्य सफाई निरीक्षक
- मुख्य सड़कों पर मैकेनाइज मशीन से सफाई करवाना
- सड़कों पर धूल, रेत ज्यादा है उनकी पहचान करना व सफाई कराना
- घरों से कूड़ा लेने वाले साधनों द्वारा प्लांट पर कूड़ा ढक कर ले जाना
- घर, दुकान, संस्थान में गीले व सूखे कूड़े के लिए अलग-अलग कूड़ेदान होना व उन्हें अलग-अलग कूड़ा एकत्रित करने वाली गाड़ी में डालना सुनिश्चित करना
- कूड़े, रबड़, प्लास्टिक में आग लगाने वालों पर जुर्माना लगाना
- सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक करना व उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना करना
- मलबा, निर्माण सामग्री मलबा सिर्फ सुनारिया जेल रोड पर निर्धारित स्थल पर डालने के लिए जागरूक करना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed