फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Newly elected MLA Laxman took stock of the market

Rohtak News: नवनिर्वाचित विधायक लक्ष्मण ने मंडी का लिया जायजा

Sun, 13 Oct 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 13 Oct 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Newly elected MLA Laxman took stock of the market
फोटो: 17रेवाड़ी। अनाज मंडी में व्यापारियों की समस्या सुनते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। रेवाड़ी के नवनिर्वाचित विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शनिवार को नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का जायजा लिया। उन्होंने किसानों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उच्चाधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया।
लक्ष्मण यादव ने पहले श्याम खाटू वाले और शिव मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने मंडी में बाजरे, कपास सहित अन्य फसलों की खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। मंडी के व्यापारियों ने फसल का उठान नहीं होने, मंडी से फसल चोरी होने, दीवारों के क्षतिग्रस्त होने समेत अन्य समस्याएं बताईं। इस पर उन्होंने उपायुक्त से बात कर समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने अनाज मंडी में खरीद व्यवस्था, तौल, बिजली-पानी की व्यवस्था, सुरक्षा और अटल कैंटीन की जानकारी ली। उन्होंने सेक्टर तीन चौकी इंचार्ज को बुलाकर कहा कि अनाज मंडी में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों की समस्या को दूर करने के लिए पूरी तरह गंभीर है। उन्हें फसल बेचने में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। सोमवार तक आधे बाजरे का उठान करा दिया जाएगा। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. वंदना पोपली और दीपक मंगला थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed