फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   new zoo in 2 crore in rohtak tiliyar lack

दो करोड़ से बनेगा तिलियार में शेर का बाड़ा

Wed, 13 Jan 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 13 Jan 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
new zoo in 2 crore in rohtak tiliyar lack
लंबे प्रयास के बाद तिलियार मिनी जू में शेर के बाड़े के लिए भेजे गए
विज्ञापन
प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। शेर का नया बाड़ा करीब दो करोड़ की लागत से तैयार होगा। जू प्रबंधन शेर का नया जोड़ा लाने की तैयारी में भी जुटा है।

तिलियार मिनी जू के एकमात्र शेर (सौरभ) की सितंबर में मौत हो गई थी, तभी से शेर का बाड़ा खाली पड़ा है। यह बाड़ा नियमों पर खरा भी नहीं उतरता है। इसलिए प्रबंधन ने शेर के नए जोड़े की तैयारियों के साथ-साथ नया बाड़ा बनाने के लिए भी प्रस्ताव भेजा था।

 प्रस्ताव में भेजे गए अनुमानित एक करोड़ 93 लाख के बजट को अथारिटी ने मंजूरी दे दी है। जल्दी ही बाड़े का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। नए बाड़े को सेंटर जू अथारिटी के नियमानुसार बनाया जाएगा। खास बात यह रहेगी कि नया बाड़ा करीब दो हजार स्क्वायर मीटर का होगा, जिसमें एक साथ दो शेर रह सकेंगे।

शनि के बाड़े में लगा रूम हिटर, रोजाना हो रहा चेकअप
सौरभ की मौत के बाद अब प्रबंधन तेंदुए (शनि) को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता, क्योंकि फिलहाल जू में केवल शनि ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। इसलिए सर्दी से बचाने के लिए शनि के बाड़े में हीटर लगा दिया गया है। चिकित्सकों की टीम भी प्रतिदिन उसका चेकअप कर रही है।

नए बाड़े को जू अथारिटी के नियमानुसार बनाया जाएगा। बजट मिलने पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि जू में जल्दी ही शेर का जोड़ा भी आ जाएगा।
- श्याम सुंदर कौशिक, डिवीजन वर्ल्ड लाइफ ऑफिसर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed