{"_id":"66a3eedfba410c96b60151d4","slug":"new-students-learned-about-the-facilities-of-the-college-rohtak-news-c-17-roh1020-471232-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नए विद्यार्थियों ने जानीं कॉलेज की सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नए विद्यार्थियों ने जानीं कॉलेज की सुविधाएं
विज्ञापन
रोहतक। शुक्रवार को पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय रोहतक में ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दो सेशन का आयोजन किया गया। पहला सेशन 10 बजे शुरू किया गया, जिसमें बीएससी फिजिकल साइंस, बीएससी लाइफ साइंस फिजिक्स ऑनर्स, केमिस्ट्री ऑनर्स, मैथ ऑनर्स के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रोग्राम का दूसरा सेशन 12:00 बजे शुरू किया गया, जिसमें ज्योग्राॅफी ऑनर्स, हिस्ट्री ऑनर्स, साइकोलॉजी ऑनर्स, पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स, हिंदी ऑनर्स, इकोनॉमिक्स ऑनर्स और बीकॉम के विद्यार्थियों ने भाग लिया। ओरिएंटेशन प्रोग्राम में नए विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था।
कॉलेज के छह ओरिएंटेशन लीडर्स ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया व कॉलेज की गतिविधियों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया। प्राचार्य डॉ. लोकेश बलहारा ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत किया व उन्हें निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी व विद्यार्थी जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।
डॉ. रविंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को कॉलेज के टाइम टेबल से संबंधित जानकारी दी व उन्होंने आने वाले सत्र में साइंस एग्जीबिशन व साइंस क्विज के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया। मंच संचालन डॉ. सुचेता यादव द्वारा किया गया। मौके पर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सतवीर सिंह, डॉ अनिल ग्रोवर, डॉ. प्रदीप मलिक, डॉ. सुरेंद्र सांगवान, डॉ. मीनाक्षी सांगवान, डॉ. उर्मिला सभरवाल, डॉ. दिनेश सिंह व डॉ. अमित सहगल आदि उपस्थित रहे।