{"_id":"680d287cf867c6600b018125","slug":"new-students-and-winners-of-bal-sabha-were-honoured-rohtak-news-c-198-1-rew1001-218547-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नए विद्यार्थी और बाल सभा के विजेता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नए विद्यार्थी और बाल सभा के विजेता सम्मानित
Sun, 27 Apr 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 12 - गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक मंच पर आए विद्यार्थी व शिक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा में शिवालिक सदर की ओर से शनिवार को व्याख्यानमाला, बालसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान नव प्रवेशी विद्यार्थियों और बाल सभा के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीपीसी राजेंद्र शर्मा रहे। डायट हुसैनपुर के मनोवैज्ञानिक व कवि दीपक कुमार मुख्य वक्ता, अनूप कुमार और डीपीई महेंद्र सिंह पूनिया ने विशिष्ट अतिथि रहे। प्राचार्य साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि ने विद्यालय में दाखिला लेने वाले सभी नए विद्यार्थियों और बालसभा के विजेताओं को सम्मानित किया। मुख्य वक्ता दीपक कुमार ने साइबर सेफ्टी एंड सिक्योरिटी और डिजिटल लिटरेसी की जानकारी दी।
प्राचार्य नाहड़िया ने लोकगायन की शैलियों की जानकारी दी। यशपाल आर्य ने संचालन किया। कला अध्यापिका लक्ष्मी यादव के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंग्रेजी अध्यापिका मंजू शर्मा के शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। प्राध्यापक नरेश कुमार, सोनू देवी, मंजू शर्मा, प्रियंका, सीमा और अनीता ने निर्णायक मंडल में मौजूद रहीं।
विज्ञापन
प्राध्यापक सतपाल सिंह, शशि कपूर, रवि कुमार, प्रदीप चौहान ने मेहमानों को स्मृति चिह्न भेंट किए। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।