{"_id":"93676450728df245b208445356b069cd","slug":"new-community-center-in-cm-village-baniyani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के गांव को मिलेगी कम्यूनिटी सेंटर की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के गांव को मिलेगी कम्यूनिटी सेंटर की सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 12 Oct 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के गांव बनियानी में लोगों को कम्यूनिटी सेंटर की सौगात मिलने वाली है। इसके लिए प्रस्ताव पास हो गया है और 84.35 लाख रुपये की मंजूरी भी मिल चुकी है। यहां बनने वाले सामुदायिक केंद्र में पार्किंग से लेकर कमरे और ग्रीन पार्क की सुविधा भी होगी। अन्य सुविधाओं को कम्यूनिटी सेंटर बनने के बाद जरूरत के अनुसार मुहैया करवाया जाएगा। इसके लिए पंचायतीराज विभाग को जिम्मेदारी सौंप दी गई। निर्माण भी बहुत जल्द शुरू होने वाला है। अधिकारियों को दावा है कि एक साल के भीतर ग्रामीणों को कम्यूनिटी सेंटर की सुविधा मिल जाएगी।
सीएम मनोहर लाल खट्टर के गांव बनियानी में लंबे समय से कम्यूनिटी सेंटर बनवाने की मांग उठ रही थी। इसी आधार पर अधिकारियों ने प्रस्ताव तैयार करवाकर भेज दिया। अब शासन स्तर पर मंजूरी मिल चुकी है। यही नहीं, इसके लिए 84.35 लाख रुपये का बजट भी पास हो गया है। गांव में सामुदायिक केंद्र बनवाने की जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग के कंधों पर है।
खास होगा कम्यूनिटी सेंटर
बनियानी में बनने वाला कम्यूनिटी सेंटर हर मामले में खास होगा। इसमें अभी पार्किंग के अलावा हाल और ग्रीन पार्क बनाने की योजना है। ग्राउंड में एक बड़ा हाल बनाया जाएगा, जिससे पहले पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके ऊपर कमरे बनवाए जाएंगे। एक हरा-भरा पार्क भी इसी के भीतर बनेगा। इसके निर्माण के बाद गांव के सभी लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
बनियानी में कम्यूनिटी सेंटर बनाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उसका टेंडर भी जारी कर दिया गया है। अब टेंडर छूटते ही काम शुरू करा दिया जाएगा, जिसे नौ महीने में पूरा करने का समय रखा गया है।
के.के. धनखड़, कार्यकारी अभियंता, पंचायतीराज विभाग।