{"_id":"6a84c95e393785e46d067c57","slug":"new-building-for-garnavathi-school-over-585-crore-sanctioned-rohtak-news-c-17-ali1038-906216-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गरनावठी स्कूल को नए भवन की सौगात, 5.85 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गरनावठी स्कूल को नए भवन की सौगात, 5.85 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत
Wed, 19 Aug 2026 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
24-गांव गरनावठी में पार्षद जयदेव डागर को मिठाई खिलाते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। जिले के गरनावठी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था जल्द सुधरने वाली है। शिक्षा विभाग ने विद्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए 5 करोड़ 85 लाख 18 हजार की राशि स्वीकृत की है। इस मंजूरी से विद्यालय में वर्षों से चली आ रही अव्यवस्थाओं को दूर करने व छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने की उम्मीद जगी है।
आठ वर्षों से जर्जर भवन में संचालित हो रहा था स्कूल
पार्षद डागर ने बताया कि गरनावठी विद्यालय को आठ साल पहले डिसमेंटल (ध्वस्त) कर दिया गया था। इसके बाद से स्कूल पांच से छह कमरों में ही डबल शिफ्ट में संचालित हो रहा था। यह स्थिति तब थी जब आठ साल पहले स्कूल में बच्चों की संख्या करीब 450 थी। जर्जर भवन व सुविधाओं की कमी के कारण छात्रों की संख्या घटकर अब केवल 200 रह गई है। गांव की कुल जनसंख्या लगभग 5000 है।
ग्रामीणों व जिला पार्षद का संघर्ष रंग लाया
विद्यालय की इस दयनीय स्थिति को लेकर ग्रामीणों व जिला पार्षद जयदेव डागर ने लगातार आवाज उठाई थी। जिला परिषद की हर बैठक में जिला पार्षद जयदेव डागर ने इस मुद्दे को उठाया। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने लघु सचिवालय के गेट पर भैंस बांधकर बीन बजाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन भी किया था। इसमें करीब 600 ग्रामीण शामिल हुए थे। करीब डेढ़ महीने पहले जिला परिषद की बैठक में जयदेव डागर ने कहा था कि यदि स्कूल भवन निर्माण को लेकर जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया तो वे भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।