फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Netball team leaves for Goa for 37th National Games

Rohtak News: 37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए नेटबाॅल टीम गोवा के लिए रवाना

Wed, 18 Oct 2023 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Netball team leaves for Goa for 37th National Games
रोहतक। 25 अक्तूबर से नौ नवंबर तक गोवा में होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए सिंचाई विश्रामगृह से मंगलवार को नेटबाॅल की महिला व पुरुष की टीमों को रवाना किया गया। इसमें हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष और राष्ट्रीय खेलों के हरियाणा इंचार्ज मनीष कुमार ग्रोवर और अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकमानाएं दीं।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष ग्रोवर ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा बनाई गई नई खेल नीति का परिणाम है कि आज अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के युवा सर्वाधिक मेडल जीत रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए खेलो इंडिया अभियान ने देश में खेल के प्रति नया माहौल बनाया है। प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए नकद इनाम राशि बढ़ाने से लेकर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगातार काम हो रहा है। राज्य सरकार द्वारा नए कोचों की भर्ती करने, नई यूनिवर्सिटी बनाने जैसे फैसले लिए गए हैं। वर्ष 2022 में गुजरात में हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा देश भर में तीसरे स्थान पर रहा था, लेकिन इस बार पूरी उम्मीद है कि राज्य के खिलाड़ी पदक तालिका में पहले पायदान पर रहेंगे। प्रदेश के खिलाड़ी 43 खेलो में भाग लेंगे। इस दौरान जिमनास्टिक टीम से खिलाड़ी मुस्कान भी रही।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश नांदल, हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, हरियाणा ओलंपिक संघ के महासचिव नीरज तंवर, नेटबाॅल संघ के प्रधान हरिओम कौशिक, हरियाणा फुटबॉल संघ के उप प्रधान हिमांशु ग्रोवर, हरियाणा जिम्नास्टिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष परशराम, संदीप पाराशर, जिम्नास्टिक कोच कविता सैनी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दल में यह खिलाड़ी शामिल :
ट्रेडिशनल नेटबाॅल टीम :

सचिन, साहिल, मनीष, यशस्वी, महेश, मनीष कुमार, विषांत दहिया, मनीष, अंकुर, रॉबिन, मयंक, जतिन
फास्ट फाइव नेटबॉल टीम :
गौरव दहिया, साहिल, विशाल, यशस्वी, मनीष, सुमित, सिद्धार्थ, नितेश कौशिक, सचिन, मंदीप



ट्रेडिशनल नेटबाॅल वुमन टीम :

नवदीप, नेहा, मनीषा, मधु, माही, सोनी, नेहा, पायल, खुशी, पलक, सुप्रिया, शबनम


फास्ट फाइव वुमन नेटबॉल टीम :
मधु, माही, सोनी, खुशी, पलक, सुजाता, डिम्पल, शिवानी, मनीषा, सुनैना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed