फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Net Rohtak then blacklist

नेट में रोहतक फिर ब्लैक लिस्ट 

Tue, 12 Apr 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 12 Apr 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Net Rohtak then blacklist
cbse net
एआईपीएमटी पेपर लीक का दाग एक बार फिर नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) के आवेदकों को झटका दे गया। इस बार भी सीबीएसई ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए रोहतक को संदिग्ध मानते हुए यहां केंद्र नहीं बनाया है। हालांकि रोहतक के पड़ोसी जिलों में नेट के केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को सीबीएसई ने जुलाई 2016 में होने वाली राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। परीक्षा 10 जुलाई को होगी। देश भर में नेट के लिए सीबीएसई की ओर से परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं लेकिन रोहतक पर फिर विश्वास नहीं जताया गया है। अब जिले के विद्यार्थियों को लंबी दूरी तय करके दूसरे जिलों के सेंटरों तक पहुंचना पड़ेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में इस बार फरीदाबाद, हिसार, कुरुक्षेत्र और मुरथल (सोनीपत) में सेंटर बनाए गए हैं। खास बात यह है कि सीबीएसई की कोई भी परीक्षा हो, रोहतक हर बार सेंटर बनाया जाता था लेकिन पिछले दो वर्षों के दौरान हुए पेपर लीक के मामले से रोहतक की छवि धूमिल हो गई। शहर से एआईपीएमटी का पेपर लीक होने के बाद सीबीएसई अब कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहता। इसीलिए रोहतक के चारों तरफ सेंटर दे दिए, लेकिन रोहतक को ब्लैक लिस्ट में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजीसी ने जारी की यूनिवर्सिटी की लिस्ट, यहां से पढ़े छात्र करें आवेदन
इस बार सीबीएसई ने नोटिफिकेशन में बाकायदा यूजीसी की ओर से जारी यूनिवर्सिटी की लिस्ट भी शामिल की है। इसमें स्पष्ट दिया गया है कि इन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले छात्र ही नेट के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि हरियाणा की अधिकतर यूनिवर्सिटी इस सूची में शामिल हैं। 


आज से करें नेट के लिए आवेदन
सीबीएसई के शेड्यूल के अनुसार अभ्यर्थी मंगलवार से नेट के लिए आवेदन कर सकेंगे। 12 अप्रैल से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया 12 मई तक चलेगी। विद्यार्थी 13 मई तक बैंक में फीस जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed