{"_id":"64ad49915dffc4757a04c52a","slug":"nephew-was-hiding-in-nepal-after-killing-uncle-in-money-transaction-rohtak-news-c-17-roh1020-197571-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पैसे के लेनदेन में चाचा की हत्या कर नेपाल में जा छुपा था भतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पैसे के लेनदेन में चाचा की हत्या कर नेपाल में जा छुपा था भतीजा
विज्ञापन
दिल्ली , झज्जर, जींद के ध्यानार्थ
नोट : समाचार पंचकूला भेजा गया है
- दिल्ली से रोहतक पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई, आज अदालत में पेश किया जाएगा
- वर्ष 2019 में तिलकनगर से अपहरण कर दिल्ली के घेवरा में गोली मारकर की थी चमारिया के हरीश की हत्या
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर के तिलकनगर से चार साल पहले पैसे के लेनदेन के चलते चाचा का अपहरण कर हत्या करने के आरोपी भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। बुधवार को आरोपी प्रवीण को अदालत में पेश किया जाएगा। चार साल पहले वह चाचा हरीश की हत्या कर नेपाल में जाकर छुप गया था। उसे 27 जून को दिल्ली की स्पेशल सेल ने दबोचा था। अब रोहतक पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक चमारिया गांव निवासी हरीश तिलक नगर में परिवार सहित रहता था। एक फरवरी 2019 को उसका अपहरण कर लिया गया। उस समय बताया गया कि कुछ लोग पारिवारिक लेनदेन के चलते हरीश को उठाकर ले गए हैं। पुलिस को मौके से एक बिना नंबर की बाइक मिली, जो जांच में झज्जर जिले के धौड़ गांव निवासी प्रवीण की निकली। मूलरूप से चमारिया गांव का रहने वाला प्रवीण लंबे समय से धौड़ गांव में रह रहा था। जांच में पता चला कि प्रवीण एक फरवरी 2019 को अपने चाचा हरीश का अपहरण करके ले गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच में यह खुलासा हुआ। तभी से आरोपी फरार चल रहा था।
.......
ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम
पूछताछ में प्रवीण ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्त प्रवीण उर्फ मोटा निवासी रोहद, नसीब निवासी रोहद, मोनू उर्फ आर्यन निवासी जैजैवंती (जींद) को बताया कि रोहतक के एक युवक ने उसके पैसे ऐंठ रखे हैं। इसके बाद आरोपी प्रवीण साथियों के साथ तिलक नगर में पहुंचा और अपने चाचा हरीश का अपहरण करके दिल्ली ले गया। दिल्ली जाते समय आरोपी पवन गांव रोहद में उतर गया। प्रवीण व उसके अन्य साथियों ने हरीश को दिल्ली के गांव घेवरा मे ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। अप्रैल 2019 में केस में हत्या की धारा जोड़ी गई।
विज्ञापन
..........
पांच आरोपियों को पहले काबू कर चुकी है पुलिस
वारदात की साजिश में शामिल होने के आरोप में आरोपी लोकेश उर्फ कार्तिक निवासी बख्तावरपुर दिल्ली, अपहरण के आरोपी पवन, मोनू उर्फ आर्यन व नसीब को पहले काबू किया जा चुका है। मार्च 2022 में प्रवीण उर्फ मोटा निवासी रोहद भी पुलिस के हाथ आ गया था। मुख्य आरोपी गांव चमारिया निवासी प्रवीण, हाल राम नगर कॉलोनी झज्जर फरार चल रहा था। उसे अदालत ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया हुआ था, जो अब पुलिस के हाथ आया है।