{"_id":"67196877f4b9dafbab069b96","slug":"nephew-arrested-for-stealing-rs-43-lakh-from-aunts-house-rohtak-news-c-17-roh1020-531641-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बुआ के घर पर 43 लाख रुपये की चोरी करने में भतीजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बुआ के घर पर 43 लाख रुपये की चोरी करने में भतीजा गिरफ्तार
Thu, 24 Oct 2024 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। महम थाना क्षेत्र से एक अक्तूबर को रिश्ते की बुआ के घर पर नकदी-जेवरात समेत 43 लाख रुपये की चाेरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे कुछ सामान और नकदी भी बरामद की है। आरोपी ने जिस घर में घटना को अंजाम दिया है वह उसके पिता की फुफेरी बहन है और खुद उनके रिश्ते का भतीजा है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश दो दिन का रिमांड लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है।
प्रभारी एवीटी स्टाफ उप निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि एक अक्तूबर को निदाना निवासी किसान राजपाल के घर के लोग जब सोये हुए थे तो चोरी हो गई थी। जिसमें नकदी, जेवरात समेत करीब 43 लाख रुपये का माल चोरी गया था। महम पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। मामले में जांच करते हुए मंगलवार को सिंहपुरा खुर्द निवासी नीरज को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी नीरज ने बताया कि राजपाल की पत्नी निर्मला उसके रिश्ते में बुआ लगती है। वह बचपन से ही उनके घर आता जाता रहा है। उसे घर की ज्यादातर बातों का पता था और घर में बनी तिजोरी के नंबर व चॉबी आदि की पूरी जानकारी थी। परिवार के लोग कब और कहां सोते हैं इसकी भी जानकारी थी। एक अक्तूबर की रात को आरोपी बाइक पर सवार होकर आया और कुछ दूरी पर खड़ा कर घर में घुसकर जेवर व नकदी चोरी कर मौके फरार हो गया। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।