फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Neither tokens were cut nor purchased in the market.

Rohtak News: मंडी में न टोकन कटे न खरीद हुई

Mon, 29 Apr 2024 05:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 29 Apr 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Neither tokens were cut nor purchased in the market.
झज्जर। मंडियों में रविवार को फसलों की खरीद नहीं हुई और न ही कोई गेट पास जारी किए गए। रविवार को केवल मंडियों से उठान का काम किया गया। शनिवार शाम तक जिले की मंडियों में 80 प्रतिशत सरसों और 47 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है। अब तक मंडी में ंएक लाख 38 हजार 891 मीट्रिक टन गेहूं और 50 हजार 662.09 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

मंडियों से अभी तक 59 हजार 07 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है जबकि खरीद की गई 40 हजार 355.08 मीट्रिक टन सरसों उपज का उठान हो चुका है। जिला की मंडियों में पहुंचे गेहूं में झज्जर अनाज मण्डी में 32 हजार 568 मीट्रिक टन, बादली अनाज मण्डी में 8177 मीट्रिक टन, ढाकला अनाज मण्डी में 5987 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी 36 हजार 128 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी से 16हजार 150 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 18 हजार 735 मीट्रिक टन, छारा खरीद केंद्र पर 11 हजार 952 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 950 मीट्रिक टन तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 8245 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। अब तक बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 1028.79 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी में 2691.95 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी में 12 हजार 486.51 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी में 9 हजार 5.65 मीट्रिक टन तथा ढाकला अनाज मंडी में 8830.40 मीट्रिक टन सरसों की खरीद दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed