फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Neither the water bell rang nor the ORS solution was found

Rohtak News: न बजी पानी की घंटी और न मिला ओआरएस का घोल

Thu, 25 May 2023 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 25 May 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Neither the water bell rang nor the ORS solution was found
रोहतक। प्रदेश में विद्यार्थियों को गर्मी से बचाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि हर घंटे के अंतराल में पानी पीने के लिए स्कूल में घंटी बजेगी और दिन में तीन बार ओआरएस का घोल दिया जाएगा। दोनों ही मुख्य निर्देशों की बुधवार को पालना नजर नहीं आई। शिक्षा विभाग के निर्देशों का कितना संजीदगी से पालना हुआ, इसकी पड़ताल के लिए स्कूलों का दौरा किया तो चिंताजनक तस्वीरें दिखीं।
विज्ञापन


केस 1
समय 11:47 बजे : सैनीपुरा स्थित राजकीय मॉडल प्राइमरी स्कूल
अमर उजाला की टीम 11:47 बजे पहुंची तो पाया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश निकट होने के कारण स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या कम है। धूप में विद्यार्थियों की कक्षा बरामदे में लगाई गई थी। कक्षा छह के विद्यार्थियों से हर घंटे पानी की घंटी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि स्कूल में इस तरह की कोई घंटी नहीं बजाई जाती। पानी पीने के लिए नीचे लगे नल से पानी पी सकते हैं। दोपहर में 12:48 बजे तक इस प्रकार की कोई घंटी सुनाई नहीं दी। इसके बाद स्कूल की पहली मंजिल पर पहुंचकर देखा कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की कक्षा किसी कक्ष के बदले बरामदे में लगाई जा रही है। विद्यार्थी भीषण गर्मी व गर्म हवाओं के बीच बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


केस 2
समय 12:15 बजे : गांधी नगर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
गर्मी के कारण यहां विद्यार्थियों की संख्या कम रही। यहां विद्यार्थी पानी की घंटी बजने का इंतजार करते नजर आए। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें स्कूल में लगे नल से पानी पीना पड़ता है। जैसे गर्मी बढ़ती है नल का पानी गर्म होने लगता है लेकिन प्यास बुझाने के लिए यह पानी पीने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 3
समय 1:12 बजे : सुखपुरा चौक स्थित राजकीय उच्च विद्यालय
यहां भी पानी पीने की सूचना के के लिए हर घंटे बजने वाली घंटी नहीं बजाई गई। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें इस प्रकार की किसी घंटी के बारे में नहीं बताया गया है। स्कूल में पानी पीने के लिए नल लगाए गए हैं, लेकिन गर्मियों में इनमें गर्म पानी आता है। उन्हें स्कूल की ओर से ओआरएस घोल नहीं दिया गया है।



विभाग की ओर से बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूल मुखियाओं को गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें विद्यार्थियों को गर्मी से बचाने के लिए धूप में नहीं बैठाने, पानी की पर्याप्त व्यवस्था बनाने, हर घंटे पानी की घंटी के जरिए विद्यार्थियों को पानी पिलाने के निर्देश दिए गए हैं। अवहेलना करने वाले स्कूल मुखियाओं को इसकी पालना के लिए सख्ती से बोला जाएगा।
मनजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed