फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Neither the order of the Director General nor the order of the GM is followed in the roadways depot

रोडवेज में न तो महानिदेशक के आदेश का पालन और न जीएम के आदेश का

Tue, 17 May 2022 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Neither the order of the Director General nor the order of the GM is followed in the roadways depot
नए बस स्टैंड की दीवार पर करीब दस साल पहले अंकित की गई समय सारिणी, जिसके हिसाब से बसों का संचालन वर्? - फोटो : RohtakCity
ये रोहतक डिपो है साहब, यहां रोडवेज महानिदेशक और जीएम के आदेशों का भी पालन नहीं होता। दोनों अफसरों दस साल पहले की समय सारिणी हटाकर नई लगाने का आदेश दे चुके हैं, मगर अभी तक नहीं लगी है। इस वजह से यात्रियों को भी काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड का उद्घाटन 27 अक्तूबर 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने किया था। उद्घाटन के बाद बसों के संचालन की समय सारिणी शिला पट्टिका की दीवार पर ही अंकित करवाई गई। तब से लेकर अभी तक कई महाप्रबंधक और ट्रैफिक मैनेजर डिपो में आ चुके हैं, मगर किसी ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए समय सारिणी में बदलाव नहीं कराया। रोडवेज के अधिकारियों की ढिलाई की वजह से यात्रियों को बसों के संचालन के बारे में जानकारी करने में काफी दिक्कत हो रही है। करीब डेढ़ साल पहले रोडवेज महाप्रबंधक बस स्टैंड का औचक निरीक्षण करने के लिए आए थे। उनके सामने जब यह मामला पहुंचा तो उन्होंने तत्कालीन महाप्रबंधक जोगेंद्र रावल को नई समय सारिणी लगाने के आदेश दिए थे, मगर कोई बदलाव नहीं किया गया। विगत दिनों महाप्रबंधक दलबीर फौगाट के सामने नई समय सारिणी लगाने का मामला आया तो उन्होंने दो दिन के अंदर उसे लगाने का आदेश दिए, पर सोमवार तक आदेश का पालन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी का कहना है कि बसों की समय सारिणी बनाई जा रही है। महाप्रबंधक दलबीर फौगाट का कहना है कि आदेश के बावजूद नई समय सारिणी नहीं लगाना गंभीर मामला है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed