{"_id":"63fe491358a3be4c790359a4","slug":"neighbours-attacked-two-brothers-na-news-c-17-1-81081-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: घर में घुसकर पड़ोसियों ने दो भाइयों पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: घर में घुसकर पड़ोसियों ने दो भाइयों पर किया हमला
Wed, 01 Mar 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। घसौली गांव में दो भाइयों पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। घसौली निवासी गौरव ने बताया कि वह 23 फरवरी की रात को अपने घर में भाई सौरव के साथ बैठा था। तभी पड़ोसी राजीव व सुमित उनके घर में घुसे और गाली-गलौज करने लगे। रोका तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी सुमित व राजीव के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन