फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Neighbors jammed when boys came to girls PG

Rohtak News: लड़कियों के पीजी में लड़के आने पर पड़ोसियों ने लगाया जाम

Thu, 06 Jul 2023 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Neighbors jammed when boys came to girls PG
रोहतक। शहर के आजादगढ़ इलाके में कुछ लोगों ने बुधवार शाम सड़क पर जाम लगा दिया। जाम लगाने की वजह लड़कियों के पीजी में लड़कों का आना बताया जा रहा है। इससे नाराज पड़ोेसियों ने करीब 30 मिनट हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तो जाम हटा दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम आजादगढ़ के कुछ लोग सड़क पर आ गए। पीजी में लड़कों के आने पर आपत्ति जताते हुए पड़ोसियों ने सड़क जाम कर दी। लोगों का कहना था कि इलाके का माहौल खराब हो रहा है। लड़कियों के पीजी में लड़कों का किसी भी समय आना जाना बच्चों पर भी असर डालेगा। ऐसे में व्यवस्था दुरुस्त बनाने की जरूरत है। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, मगर लोग नहीं माने। उन्होंने कहा कि पुलिस से कई बार शिकायत की गई है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। इसीलिए जाम लगाना पड़ा। पुलिस ने उन्हें उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए और जाम हटाया।
विज्ञापन


आजादगढ़ के एक पीजी में कोई लड़का घुस गया था। इस पर पड़ोसियों ने आपत्ति जताते हुए विरोध प्रकट किया। पीजी संचालक लिखित शिकायत देगा तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रहलाद सिंह प्रभारी, अर्बन एस्टेट थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed