फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nehru College student Nisha selected for World Arnis Championship

Rohtak News: नेहरू कॉलेज की छात्रा निशा वर्ल्ड आर्निस चैंपियनशिप के लिए चयनित

Wed, 06 May 2026 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nehru College student Nisha selected for World Arnis Championship
05jjrp11- राजकीय नेहरू कॉलेज की ​खिलाड़ी स्टाफ के साथ। स्रोत : कॉलेज - फोटो : रेवती देवी इंटर कॉलेज में छात्राओं को कथक की जानकरी देती हुई प्र​शि​क्षिका। स्रोत: विद्यालय
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा निशा ने आर्निस खेल के राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। यह शिविर जम्मू-कश्मीर में आयोजित किया गया जिसमें अंतरराष्ट्रीय आर्निस प्रशिक्षकों और देश भर से खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

छात्रा निशा ने सभी प्रशिक्षण सत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट खेल का परिचय दिया और उसका चयन वर्ल्ड आर्निस चैंपियनशिप 2026 के लिए किया गया है जो टॉकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित होगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष राहुल और डॉ. अरुण कुमार ने निशा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निशा आगामी विश्व चैंपियनशिप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed