फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Negligence of Municipal Corporation, someone's property was transferred to someone else's name

Rohtak News: नगर निगम की लापरवाही, किसी की प्राॅपर्टी किसी के नाम कर दी

Fri, 15 Nov 2024 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 15 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Negligence of Municipal Corporation, someone's property was transferred to someone else's name
14सीटीके10..वीरेंद्र सिंह। संवाद
नेहा किन्हा
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम की लापरवाही दिन पर दिन देखने को मिल रही है। नगर निगम के समाधान शिविर में लगातार शिकायतें आ रही हैं। निगम ने प्राॅपर्टी किसी के नाम कर दी जबकि रजिस्ट्री और इंतकाल किसी के नाम कर रखे है। स्व प्रमाणित करने के बाद किसी की प्राॅपर्टी निगम ने किसी ऐसे व्यक्ति के नाम कर दी जिसे परिवार जानता भी नहीं है। प्लॉट कहीं पर है तो उसकी लोकेशन कहीं पर दिखा दी है। लोग समस्या का समाधान करवाने के लिए पिछले एक साल से तो कोई दो साल से निगम के चक्कर लगा रहा है। लेकिन लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

प्रॉपर्टी ताऊ सतबीर के नाम दिखा दी है, जबकि रजिस्ट्री और इंतकाल पापा रामबीर के नाम कर रखी है। एक साल से ठीक करवाने के लिए चक्कर लगा रहे है। दो बार सीएम विंडो पर शिकायत कर चुके है। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


सचिन, विजय नगर



पहले प्रॉपर्टी पापा श्रीराम सिंह के नाम थी, स्व प्रमाणित के बाद किसी किरण के नाम कर दी। इस किरण को हम जानते भी नहीं है। दस दिन से हर रोज ठीक करवाने के लिए चक्कर लगा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश खटक, बाबरा मोहल्ला

लाल बहादुर शास्त्री नगर में 140 गज का खाली प्लॉट है। प्लॉट को उसकी सही लोकेशन से एक किलोमीटर की दूरी पर दिखाया है। जब से निजी एजेंसी ने सर्वे किया है, तब से समस्या बनी हुई है।


नरेंद्र सिंह, लाल बहादुर शास्त्री नगर



2022 में एडवांस में टैक्स जमा करवाया था। 2024 तक के सारे चार्ज काटने के बाद 2422 रुपये बचे थे, अभी तक एक भी पैसा वापिस नहीं दिया है। 19 अक्टूबर 2022 से चक्कर लगा रहा हूं। अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
विरेंद्र सिंह, देव काॅलोनी

वर्जन
एजेंसी ने सर्वे किया उसमें काफी सारी गलतियां आ रही हैं। अगर कोई रजिस्ट्री का सबूत लेकर आता है तो समस्या का समाधान कर दिया जाता है।
धर्मेंद्र, निगम आयुक्त, नगर निगम

14सीटीके10..वीरेंद्र सिंह। संवाद

14सीटीके10..वीरेंद्र सिंह। संवाद

14सीटीके10..वीरेंद्र सिंह। संवाद

14सीटीके10..वीरेंद्र सिंह। संवाद

14सीटीके10..वीरेंद्र सिंह। संवाद

14सीटीके10..वीरेंद्र सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed