{"_id":"65b2b7838a4860ebd10f68a8","slug":"neelams-murder-accused-husband-jailed-rohtak-news-c-17-roh1019-345878-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नीलम का हत्यारोपी पति को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नीलम का हत्यारोपी पति को जेल
विज्ञापन
रोहतक। डोभ गांव में महिला नीलम की हत्या के आरोप में उसके फौजी पति कश्मीरी सिंह को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि केस में दूसरी आरोपी महिला शीला की भूमिका की अभी जांच की जाएगी। उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक जींद के गांव गतौली निवासी सुरेंद्र ने शनिवार को शिकायत दी थी कि उसने बेटी नीलम की शादी 2013 में डोभ गांव निवासी कश्मीरी सिंह के साथ की थी। सात जनवरी को उसके बेटे सुशील की शादी थी, जिसमें मान-सम्मान के तौर पर नीलम को 31 हजार रुपये दिए थे, जबकि कश्मीरी सिंह छुट्टी न मिलने पर नहीं आया था। वह 9 जनवरी को बेटी नीलम को उसकी ससुराल छोड़कर चला गया था। नीलम का बाद में फोन आया कि उसकी सास शीला 31 हजार की मान से खुश नहीं है। सास एक लाख की नकदी, सोने का कड़ा और चेन लाने के लिए बोल रही है। शनिवार को उसकी बेटी की दामाद ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी कश्मीरी सिंह को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया था, जबकि नीलम की सास की भूमिका की जांच की जा रही है।